नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 19वें सीजन का 8वां मुकाबला 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मुंबई इंडियंस ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव किए हैं, जिसमें कप्तानी की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव संभाल रहे हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। दोनों टीमों ने इस सीजन की शुरुआत शानदार जीत के साथ की थी—दिल्ली ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया था, वहीं मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। ऐसे में दोनों ही टीमें इस मुकाबले में अपनी जीत की लय बरकरार रखते हुए लगातार दूसरी जीत हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरी हैं।
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच में हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें साफतौर पर मुंबई का पलड़ा भारी दिखता है। दोनों टीमों के बीच में अब तक आईपीएल में कुल 37 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें से मुंबई इंडियंस की टीम ने 21 मैचों को अपने नाम किया है तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम 16 मुकाबले ही जीतने में सफल हो सकी है। आईपीएल 2026 का 8वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच में अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। इस मैच में मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव संभाल रहे हैं।
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग XI
केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, विपराज निगम, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार
मुंबई इंडियंस प्लेइंग XI
रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह
दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट हैं
दिल्ली कैपिटल्स के इम्पैक्ट प्लेयर – आशुतोष शर्मा, आकिब नबी डार, समीर रिजवी, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर।
मुंबई इंडियंस के इम्पैक्ट प्लेयर – मयंक मारकंडे, रॉबिन मिंज, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट, अश्वनी कुमार।


