नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शनिवार (4 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या के बिना मैदान पर उतरी। उनकी गैरमौजूदगी में टीम की कमान सूर्यकुमार यादव ने संभाली। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टॉस के दौरान सूर्यकुमार ने जानकारी दी कि हार्दिक पंड्या बीमारी के कारण इस मुकाबले में नहीं खेल पाए। मुंबई इंडियंस ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग 12 में तीन बदलाव किए, जिसमें हार्दिक के अलावा ट्रेंट बोल्ट और अल्लाह गजनफर को भी बाहर बैठाया गया।
मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबले में कुछ अहम बदलाव किए, जिसमें दीपक चाहर को हार्दिक पंड्या की जगह मौका मिला। वहीं कॉर्बिन बॉश को ट्रेंट बोल्ट की जगह टीम में शामिल किया गया, जबकि मिचेल सेंटनर को अल्लाह गजनफर की जगह प्लेइंग इलेवन में मौका मिला। सेंटनर पहले मैच में उपलब्ध नहीं थे और बाद में दिल्ली में टीम से जुड़े। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। दोनों ही टीमों ने इस सीजन की शुरुआत जीत के साथ की थी, ऐसे में इस मुकाबले में भी जीत की लय बनाए रखने की कोशिश दिखी।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI
केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।
दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट प्लेयर: आशुतोष शर्मा, आकिब नबी डार, समीर रिजवी, करुण नायर।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI
रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।
मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: मयंक मार्कंडे, रॉबिन मिंज, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार।


