नई दिल्ली (nst news) : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में 4 अप्रैल को 8वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। मुंबई इंडियंस की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 20 ओवर्स में 163 रनों के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब हो सकी।
मुंबई इंडियंस इस मैच में अपने नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या के बिना ही खेल रही है, जिसमें उनकी जगह पर कप्तानी की जिम्मेदारी को संभाल रहे सूर्यकुमार यादव के बल्ले से इस मैच में 51 रनों की पारी देखने को मिली। इसके अलावा रोहित शर्मा ने 35 जबकि नमन धीर ने 28 रनों की पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से गेंदबाजी में मुकेश कुमार ने जहां 2 विकेट हासिल किए तो वहीं लुंगी एन्गिडी, अक्षर पटेल, विपराज निगम और टी नटराजन 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे।
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच में हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें साफतौर पर मुंबई का पलड़ा भारी दिखता है। दोनों टीमों के बीच में अब तक आईपीएल में कुल 37 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें से मुंबई इंडियंस की टीम ने 21 मैचों को अपने नाम किया है तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम 16 मुकाबले ही जीतने में सफल हो सकी है।
दिल्ली vs मुंबई H2H
कुल IPL मैच: 37
मुंबई ने जीते: 21
दिल्ली ने जीते: 16
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसंका, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार और टी नटराजन.
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11: रयान रिकलेटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, कॉर्बिन बॉश और जसप्रीत बुमराह.


