‘चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आगे का सफर कठिन’, वीरेंद्र सहवाग ने बताई सबसे बड़ी कमी

0

नई दिल्ली : चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में बेहद निराशाजनक रही है, जहां ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में टीम को लगातार दो हार झेलनी पड़ी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पहले मुकाबले में सीएसके को राजस्थान रॉयल्स ने हराया, जबकि दूसरे मैच में पंजाब किंग्स ने उन्हें शिकस्त दी। इन दोनों मैचों में टीम का प्रदर्शन उस स्तर का नहीं दिखा, जिसके लिए यह 5 बार की चैंपियन टीम जानी जाती है। अब इन लगातार हार के बाद वीरेंद्र सहवाग ने टीम की सबसे बड़ी कमजोरी को उजागर किया है और चेतावनी दी है कि अगर सीएसके ने अपनी खामियों को जल्द नहीं सुधारा, तो आगे उनके लिए हालात और मुश्किल हो सकते हैं।

‘CSK का बॉलिंग अटैक कमजोर’, पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि टीम की गेंदबाजी काफी हल्की नजर आ रही है। उन्होंने बताया कि इस बार टीम में मैट हेनरी जैसे गेंदबाज को शामिल किया गया है, लेकिन इसके बावजूद असर कम दिखा। सहवाग के अनुसार खलील अहमद, मैट हेनरी और नूर अहमद जैसे गेंदबाज भी पंजाब किंग्स के खिलाफ प्रभाव नहीं छोड़ पाए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने आगे कहा कि राहुल चाहर भी इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके और पूरी टीम में ऐसा कोई पल नहीं दिखा जब सीएसके के गेंदबाज विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बना पाएं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सहवाग ने आगे कहा कि पंजाब के खिलाफ मैट हेनरी को एक विकेट में दो विकेट जरूरत मिले और उस वक्त ऐसा लगा कि वो शायद रन गति को रोक लेते तो पंजाब को दिक्कत हो सकती थी। वहीं अंशुल कंबोज जो हरियाणा के युवा खिलाड़ी हैं और भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं, लेकिन सीएसके की गेंदबाजी में वो बात नजर नहीं आई कि ये निरंतर गेंदबाजी कर रहे हों। हालांकि सीएसके ने अभी दो मैच खेले हैं, लेकिन उनको ये सोचना होगा कि हम अपने गेंदबाजों को किस तरह से यूज करें।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि टीम को यह तय करना होगा कि कौन सा गेंदबाज विपक्षी टीम पर लगातार दबाव बना सकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि अगर सीएसके पहले बल्लेबाजी करते हुए 210, 220 या 230 जैसे बड़े स्कोर बनाती है और फिर भी वह लक्ष्य चेज हो जाता है, तो टीम के पास रणनीति बदलने का विकल्प रहेगा कि अगली बार पहले चेज करने का फैसला लिया जाए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सहवाग ने आगे कहा कि चेज के दौरान सीएसके की बल्लेबाजी उतनी मजबूत नहीं दिखती, क्योंकि शुरुआती विकेट गिरते ही टीम दबाव में आ जाती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स भी 226 रन का बड़ा लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई थी। वहीं अगर सीएसके पहले बल्लेबाजी करके 240 जैसा बड़ा स्कोर बनाती है और फिर भी विपक्षी टीम उसे चेज कर लेती है, तो ऐसे में टीम को अपनी गेंदबाजी में और ज्यादा धार लाने पर गंभीरता से काम करना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here