दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस: WPL 2026 के 13वें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऐसे देखें

0

नई दिल्ली : विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का 13वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के लिए जीत बेहद जरूरी है, जबकि डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस भी लगातार दो हार के बाद जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगी। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपने चार में से तीन मैच गंवाए हैं और सिर्फ एक जीत के साथ 2 अंकों के साथ अंकतालिका में आखिरी यानी पांचवें स्थान पर है। वहीं मुंबई इंडियंस ने पांच मैचों में से दो में जीत दर्ज की है और तीन में उसे हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली और मुंबई के बीच इस सीजन की यह दूसरी भिड़ंत होगी। पहली भिड़ंत में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हराया था।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस डब्ल्यूपीएल 2026 लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स:-
  • दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच डब्ल्यूपीएल 2026 का 13वां मैच कब खेला जाएगा?
    दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच डब्ल्यूपीएल 2026 का 13वां मैच मंगलवर (20 जनवरी) को खेला जाएगा।
  • दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच डब्ल्यूपीएल 2026 का 13वां मैच कहां खेला जाएगा?
    दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच डब्ल्यूपीएल 2026 का 13वां मैच वडोदरा के बीसीए क्रिकेट स्टेडियम को खेला जाएगा।
  • दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच डब्ल्यूपीएल 2026 का 13वां मैच किस समय शुरू होगा?
    दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच डब्ल्यूपीएल 2026 का 13वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।
  • दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच डब्ल्यूपीएल 2026 के 13वें मैच का टॉस कब होगा?
    दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच डब्ल्यूपीएल 2026 के 13वें मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7बजे होगा।
  • दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच डब्ल्यूपीएल 2026 के 13वें मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देख सकते हैं?
    दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच डब्ल्यूपीएल 2026 के 13वें मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
  • दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच डब्ल्यूपीएल 2026 के 13वें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
    दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच डब्ल्यूपीएल 2026 13वें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
दोनों टीमों का स्क्वाड

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नेट साइवर-ब्रंट, हेली मैथ्यूज, अमनजोत कौर, वैष्णवी शर्मा, अमेलिया केर, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजना सजीवन, राहिला फिरदौस, निकोला केरी, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, साइका इशाक, मिल्ली इलिंगवर्थ।

दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), शेफाली वर्मा, मारिजान कैप, निकी प्रसाद, लॉरा वोल्वार्ट, चिनेल हेनरी, श्री चरणी, स्नेह राणा, लिजेल ली, दीया यादव, तानिया भाटिया, ममता मादीवाला, नंदनी शर्मा, लुसी हैमिल्टन, मिन्नू मणि, अलाना किंग।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here