IND W vs SA W: टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू, टीम इंडिया की नई सीरीज का ऐलान; देखें शेड्यूल

0

नई दिल्ली : भारतीय महिला टीम ने 2 नवंबर 2025 को वनडे विश्व कप का पहला खिताब जीतकर इतिहास रच दिया था। अब टीम की नजरें टी20 विश्व कप पर टिकी हैं। इसकी तैयारी के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के बाद अपने अभियान को और तेज करेगी। टीम इंडिया ने डब्ल्यूपीएल से पहले श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज भी खेली थी। डब्ल्यूपीएल 2026 के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी। इसी कड़ी में अब एक नई सीरीज का शेड्यूल भी सामने आया है।

ऑस्ट्रेलिया के दौरे के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर जाएगी। इस दौरे में टीम इंडिया को पांच टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने हैं, जो टी20 विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम माने जा रहे हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी भारतीय टीम 15 से 21 फरवरी के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी, जिससे खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को परखने का अच्छा मौका मिलेगा।

क्रिकेट साउथ अफ्रीका महिला के एक्स हैंडल पर इस सीरीज का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। हाल ही में भारतीय महिला टी20 और वनडे टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए ऐलान किया गया था। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि साउथ अफ्रीका दौरे के लिए हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम में किन खिलाड़ियों को जगह मिलती है।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका महिला टी20 सीरीज का शेड्यूल

पहला T20I: 17 अप्रैल 2026, किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड (डरबन)
दूसरा T20I: 19 अप्रैल 2026, किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड (डरबन)
तीसरा T20I: 22 अप्रैल 2026, वांडरर्स स्टेडियम (जोहान्सबर्ग)
चौथा T20I: 25 अप्रैल 2026, वांडरर्स स्टेडियम (जोहान्सबर्ग)
पांचवां T20I: 27 अप्रैल 2026, विलोमूर पार्क क्रिकेट स्टेडियम (बेनोनी)

महिला टी20 विश्व कप कब खेला जाएगा?

महिला टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 12 जून से होगी और इंग्लैंड इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। इस वर्ल्ड कप में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें ग्रुप स्टेज के लिए दो ग्रुप में बांटा गया है, हर ग्रुप में 6-6 टीमें होंगी। भारतीय टीम ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के साथ शामिल है। इस ग्रुप की अंतिम दो टीमें महिला विश्व कप क्वालिफायर के बाद तय होंगी। टीम इंडिया अपना पहला मैच 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here