दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने खोला राज, रोहित-धोनी नहीं बल्कि ये हैं उनके फेवरेट क्रिकेटर

0

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट का इतिहास स्टार खिलाड़ियों से भरा हुआ है और मौजूदा टीम में भी दिग्गजों की कमी नहीं है। सुनील गावस्कर, कपिल देव, सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली, रोहित शर्मा, शुभमन गिल और एमएस धोनी जैसे खिलाड़ियों ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी और कप्तानी से दुनिया भर में करोड़ों फैंस बनाए हैं। इन दिग्गजों के चाहने वाले हर कोने में मौजूद हैं और हर पीढ़ी का अपना फेवरेट क्रिकेटर रहा है। क्रिकेटर्स को पसंद करने वालों की लिस्ट में नेता, अभिनेता सब शामिल हैं और अब (मीडिया रिपोर्ट के अनुसार) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी बताया कि उनका फेवरेट क्रिकेटर कौन है। उन्होंने कहा कि विराट कोहली मेरे ऑल-टाइम फेवरेट क्रिकेटर हैं।

रेखा गुप्ता ने विराट कोहली को चुना अपना पसंदीदा क्रिकेटर

एक ऐसे देश में जिसने कपिल देव, एमएस धोनी, रोहित शर्मा जैसे विश्व कप विजेता कप्तानों को जन्म दिया है साथ ही यहां सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ी भी रहे हैं इन दिग्गजों के बीच विराट कोहली ने जो जगह बनाई है वो तारीफ के काबिल है। इसके अलावा दिल्ली की सीएम ने उन दिग्गजों को नाम नहीं लेकर कोहली को अपना फेवरेट बताया ये भी एक बड़ी बात है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीएम रेखा गुप्ता से रौनक पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान पूछा गया कि विराट कोहली, दो बार के विश्व विजेता कप्तान एमएस धोनी और टीम इंडिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज व मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर में से आपका कौन फेवरेट है। शुरुआत में उन्होंने किसी एक को पिक करने में हिचकिचाहट दिखाई, लेकिन बाद में उन्होंने विराट कोहली का नाम लिया और इस दौरान अनुष्का शर्मा का भी जिक्र किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here