डीएफए रायसेन की अंडर-17 बालिका टीम यूथ लीग नेशनल के क्वार्टर फाइनल में पहुंची

0

एनएसटी न्यूज, नारायणपुर (छत्तीसगढ़)। नारायणपुर (छत्तीसगढ़) में 18 से 29 जुलाई तक आयोजित यूथ लीग नेशनल में मध्यप्रदेश की डीएफए रायसेन अंडर-17 बालिका फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। ग्रुप चरण में डीएफए रायसेन ने संघर्षपूर्ण प्रदर्शन किया। पहले मुकाबले में टीम को जिंक एफसी के खिलाफ 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। दूसरे मैच में आरकेएमपी एस्पायर के साथ 4-4 की रोमांचक बराबरी रही। इसके बाद टीम ने तीसरे मुकाबले में दमदार खेल दिखाते हुए रूट्स एफसी को 4-0 से हराकर नॉकआउट चरण का टिकट पक्का कर लिया। टीम की इस सफलता में खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासित खेल और कोचिंग स्टाफ के प्रभावी मार्गदर्शन की अहम भूमिका रही। अब डीएफए रायसेन की निगाहें क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश करने पर टिकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here