खेल मंत्रालय से मंजूरी के बाद फॉर्मूला 1 की वापसी को मिल सकता है आधिकारिक दर्जा

0

नई दिल्ली : भारत में 13 साल बाद फॉर्मूला वन रेस की वापसी की संभावना जताई जा रही है। नोएडा स्थित बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट को फिर से सक्रिय करने की योजना बनाई गई है, जहां पहले 2011, 2012 और 2013 में फॉर्मूला वन रेस का आयोजन हो चुका है। माना जा रहा है कि खेल मंत्रालय जल्द ही इस खेल को आधिकारिक मान्यता दे सकता है।

खेल मंत्रालय फॉर्मूला वन की वापसी के मद्देनजर व्यवस्था और बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने के लिए तैयार है। तीन विदेशी कंपनियां भी इसकी वापसी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कुछ ही दिनों में संयुक्त बैठक होने वाली है और साल 2027 में फॉर्मूला वन रेस आयोजित की जा सकती है।

भारत में नोएडा, हैदराबाद और चेन्नई जैसे तीन शहरों में फॉर्मूला वन ट्रैक मौजूद हैं। साल 2027 में नोएडा स्थित बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर फॉर्मूला वन रेस के आयोजन की संभावना जताई जा रही है। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि देश में फॉर्मूला वन को स्थापित करने के लिए सरकार पूरा सहयोग करेगी और इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here