यशस्वी से ऋतुराज तक, एशियन गेम्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज

0

नई दिल्ली : एशियन गेम्स 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम ने हिस्सा लिया था और ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में टीम इंडिया ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। अब भारत दूसरी बार एशियन गेम्स में क्रिकेट मुकाबलों के लिए उतरने जा रहा है, जहां टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी। ऐसे में नजर भारत के उन बल्लेबाजों पर भी है, जिन्होंने एशियाई खेलों में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। इस सूची में यशस्वी जायसवाल शीर्ष स्थान पर हैं और उनके नाम एशियन गेम्स में भारत की ओर से सर्वाधिक रन दर्ज हैं।

यशस्वी जायसवाल आगामी एशियाई खेलों की भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। वहीं, 2023 में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाले कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को भी इस बार एशियाड टीम में जगह नहीं मिली है। हालांकि, ऋतुराज एशियन गेम्स में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। पिछले संस्करण में भारतीय टीम ने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल समेत दो मुकाबले खेले थे। फाइनल मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था और ग्रुप चरण में बेहतर स्थिति के आधार पर भारत को स्वर्ण पदक प्रदान किया गया था।

एशियन गेम्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 भारतीय बल्लेबाज
खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट 100s 50s 4s 6s
यशस्वी जायसवाल 3 2 100 50.00 188.67 1 0 8 7
ऋतुराज गायकवाड़ 3 2 65 65.00 132.65 0 0 8 3
तिलक वर्मा 3 2 57 57.00 158.33 0 1 2 6
रिंकू सिंह 3 1 37 246.66 0 0 2 4
शिवम दुबे 3 1 25 131.57 0 0 2 1
नेपाल के बल्लेबाज ने बिखेरा जलवा, एशियन गेम्स में रचा इतिहास

अगर ओवरऑल एशियन गेम्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज की बात करें तो वह हैं नेपाल के कुशल मल्ला। उन्होंने अब तक तीन मैच खेलते हुए तीन पारियों में 213 रन बनाए हैं। 137 रन नाबाद उनका सर्वाधिक स्कोर है। वहीं उनके बाद दूसरे स्थान पर हैं मलेशिया के सैय्यद अजीज जिन्होंने 3 पारियों में 185 रन बनाए थे। मलेशिया के ही विरेनदीप सिंह (126) तीसरे, नेपाल के रोहित पौडेल (116) चौथे स्थान पर हैं। ओवरऑल यशस्वी जायसवाल इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here