एमपीएल 2025: आईसेक्ट समूह द्वारा ‘स्किलफुल प्लेयर मैन ऑफ द मैच’ सम्मान से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

0

रविंद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति संतोष चौबे ने अभिषेक पाठक को शानदार शतक जमाने पर आज सम्मानित किया

ग्वालियर। मध्यप्रदेश लीग सिंधिया कप 2025 में इस वर्ष आईसेक्ट समूह ‘प्रेजेंटिंग पार्टनर’ के रूप में जुड़ा है। अपने ‘स्किल बेस्ड एजुकेशन’ के मूल उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए आईसेक्ट ग्रुप द्वारा प्रत्येक मैच में “AISECT Skillful Player Man of the Match” पुरस्कार स्वरूप खिलाड़ियों को ₹10,000 की राशि प्रदान की जा रही है।

आज दिन के दूसरे मुकाबले में बुंदेलखंड बुल्स और जबलपुर रायल लायन्स के बीच हुए मैच में आईसेक्ट ग्रुप समूह के रबीद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की ओर से कुलाधिपति संतोष चौबे ने बुंदेलखंड बुल्स के अभिषेक पाठक को शानदार दोहरे प्रदर्शन (48 गेंद में 133 रन) के लिए “AISECT Skillful Player Man of the Match” से सम्मानित किया। वहीं दिन के पहले मैच महिला टीम के मुकाबले में सतीश अहिरवार स्पोर्ट्स ऑफिसर आरएनटीयू ने मैन आफ दी मैच दिया। यह मुकाबला बुंदेलखंड बुल्स और चंबल घड़ियाल के मध्य खेला गया।

वहीं दिन के तीसरे मुकाबले में खबर लिखे जाने तक रीवा जैगुआर और इंदौर पिंक पैंथर के बीच चल रहे मैच में मैन आफ दी मैच रोहित श्रीवास्तव, हेड स्टूडियो आरएनटीयू द्वारा प्रदान किया जाएगा। आईसेक्ट ग्रुप का यह प्रयास खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ खेल और कौशल विकास के बीच एक मजबूत सेतु स्थापित करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here