गिरीश दाड़कर दूसरी बार निर्विरोध बने प्रांतीय स्पोर्ट्स क्लब भोपाल के क्षेत्रीय अध्यक्ष

0

NST NEWS, भोपाल. प्रांतीय स्पोर्ट्स क्लब भोपाल की निर्वाचन प्रक्रिया के तहत क्षेत्रीय अध्यक्ष भोपाल के पद के लिए आयोजित चुनाव में गिरीश दाड़कर लगातार दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। निर्वाचन 20 जून को भोपाल में संपन्न हुआ। उनके निर्विरोध निर्वाचन पर खिलाड़ियों और सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया। गिरीश दाड़कर के नामांकन पत्र के प्रस्तावक आर.एल. सूर्यवंशी थे, जबकि अखिलेश श्रीवास्तव और मुईन उद्दीन कुरेशी ने समर्थक की भूमिका निभाई। चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित खिलाड़ियों और सदस्यों ने हाथ उठाकर सर्वसम्मति से केवल गिरीश दाड़कर के नाम का समर्थन किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने आपसी प्रतिस्पर्धा चुनाव में नहीं, बल्कि खेल मैदान में करने का संकल्प भी लिया।

निर्वाचन प्रक्रिया रीवा से आए निर्वाचन अधिकारी असद खान की देखरेख में संपन्न हुई। सहायक निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र सिंह तथा पर्यवेक्षक श्री वर्मा और सौरभ ने पूरी प्रक्रिया का संचालन किया। वहीं, माइक्रो ऑब्जर्वर के रूप में प्रवीण शर्मा और देव दोनेरिया मौजूद रहे।निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सफलतापूर्वक संपन्न होने पर निर्वाचन अधिकारी असद खान एवं उनकी टीम का मनीष मांडलिक, अखिलेश श्रीवास्तव, मुईन उद्दीन कुरेशी, सतीश अग्रवाल और जी.के. अग्रवाल ने स्वागत एवं सम्मान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here