30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026

हाॅकी में उपविजेता बनीं भोपाल संभाग की लड़कियां, जयपुर की टीम चैंपियन

भोपाल। भोपाल की लड़कियों को 8वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेल कूद के तहत आयोजित हॉकी टूर्नामेंट में उपविजेता ट्रॉफी से संतोष करना पड़ा। उसे सोमवार को जयपुर ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में पेनाल्टी शूटआउट पर 3-2 से पराजित कर दिया। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में भोपाल और जयपुर के बीच खेला गया फाइनल मैच गोल रहित ड्रॉ रहा।

निर्धारित समय तक दोनों ही टीमों की खिलाड़ियों ने गोल कर अपनी टीम को विजयी बढ़त दिलाने के प्रयास किए, लेकिन सफलता किसी को नहीं मिली। ऐसे में विजेता टीम का फैसला करने के लिए पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया। इसमें जयपुर में पांच मौकों में तीन गोल किए, जबकि भोपाल की खिलाड़ी दो गोल ही स्कोर कर सके। इस दौरान पूर्व ओलिंपियन जलालुद्दीन रिजवी, मो. आबिद और वंदना रघुवंशी मौजूद रहे।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles