नई दिल्ली: IPL 2026 में 4 अप्रैल को डबल हेडर का रोमांच देखने को मिला। दिन का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया, जबकि दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने थीं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में जबरदस्त टक्कर देखने को मिली, जिसे राजस्थान ने आखिरी ओवर में अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 210 रन बनाए। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 204 रन ही बना सकी और उसे 6 रन से हार का सामना करना पड़ा।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत काफी अच्छी रही। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने पहले विकेट के लिए 70 रन जोड़े। वैभव इस मैच में 18 बॉल पर 31 रन बनाए। वहीं जायसवाल ने 36 बॉल में 55 रन की पारी खेली। टीम के लिए ध्रुव जुरेल ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 42 गेंद में पांच चौके और पांच छक्के की मदद से 75 रन बनाए। गुजरात के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने चार ओवर में 42 रन देकर 2 विकेट लिए।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग XI
गुजरात टाइटंस: कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा


