विराट कोहली बोले-मैं ‘ओवरसीज प्लेयर’ नहीं, मजाक में दिया दिलचस्प जवाब

0

नई दिल्ली.  भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने IPL 2026 के दौरान उन्हें ‘ओवरसीज प्लेयर’ कहे जाने पर मजेदार प्रतिक्रिया दी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेल रहे कोहली को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि वह हाल के वर्षों में लंदन में ज्यादा समय बिताने के कारण ‘ओवरसीज प्लेयर’ जैसे हो गए हैं। इस पर कोहली ने हंसी-मजाक में जवाब देते हुए कहा, “मुझसे क्यों पूछ रहे हो, ओवरसीज खिलाड़ियों से पूछो। मैं ओवरसीज प्लेयर नहीं हूं… क्या मैं ओवरसीज प्लेयर हूं?”

शानदार फॉर्म में कोहली
कोहली ने IPL 2026 की शुरुआत शानदार अंदाज में की है। उन्होंने पहले ही मैच में नाबाद 69 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। पिछले सीजन में RCB की खिताबी जीत को लेकर कोहली ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद मिली सफलता ने उन्हें काफी सुकून दिया। उन्होंने कहा, “उस रात मुझे लगा कि सब कुछ हल्का हो गया है।”

हार-जीत पर दिया खास संदेश
कोहली ने कहा कि जीत कड़ी मेहनत और त्याग का परिणाम होती है। उन्होंने माना कि हार से सीख मिलती है, लेकिन लगातार मेहनत के बाद जीत मिलना आत्मविश्वास और प्रेरणा दोनों देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here