राजस्थान रॉयल्स बनी नंबर-1 टीम, मुंबई इंडियंस की स्थिति बिगड़ी; RCB इस स्थान पर मौजूद

0

नई दिल्ली: Indian Premier League के 19वें सीजन में अब तक लीग स्टेज के 9 मुकाबले खेले जा चुके हैं। अंकतालिका पर नजर डालें तो Rajasthan Royals की टीम फिलहाल शीर्ष स्थान पर काबिज है। राजस्थान ने 4 अप्रैल को Gujarat Titans के खिलाफ अपना दूसरा मुकाबला खेला, जिसमें उन्होंने 6 रनों से जीत हासिल की।

इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 204 रन तक ही पहुंच सकी और मैच अपने नाम नहीं कर पाई। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए अंकतालिका में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

अब राजस्थान रॉयल्स 2 मैचों में 4 अंकों के साथ पहले स्थान पर मौजूद है, वहीं उनका नेट रनरेट भी 2.233 का है, जो उनके बेहतरीन प्रदर्शन को दर्शाता है।

आईपीएल 2026 की अंकतालिका में बाकी टीमों की स्थिति को देखा जाए तो उसमें दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के भी 2-2 मैचों के बाद 4-4 अंक हैं। इसमें दिल्ली कैपिटल्स का नेट रनरेट 1.170 का है तो वहीं पंजाब किंग्स के नेट रनरेट को लेकर बात की जाए तो वह 0.637 का है। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जिन्होंने अब तक इस सीजन में सिर्फ एक मुकाबला खेला है वह प्वाइंट्स टेबल में 2 अंकों के साथ चौथे नंबर पर हैं और उनका नेट रनरेट 2.907 का है। मुंबई इंडियंस की टीम जिनको दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा वह प्वाइंट्स टेबल में अब 2 मैचों में दो अंकों के साथ छठे नंबर पर पहुंच गए हैं और उनका नेट रनरेट -0.206 का है। इसके अलावा पांचवें नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है जिन्होंने अब तक 2 मैच खेले हैं और उनके भी 2 अंक है और उनका नेट रनरेट 0.469 का है।

प्वाइंट्स टेबल में गुजरात टाइटंस की टीम अब 2 मैचों में लगातार दो हार के बाद 7वें नंबर पर पहुंच गई है और उनका नेट रनरेट -0.424 का है। इसके बाद 8वें नंबर पर लखनऊ सुपर जाएंट्स, जबकि 9वें नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स और अंतिम पायदान पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम है। इसमें इन सभी का अभी अंकों का खाता नहीं खुल सका है। ऐसे में इन टीमों के लिए आईपीएल के इस सीजन में आगे की राह बिल्कुल भी आसान नहीं रहने वाली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here