शुभमन गिल की भूल से मुश्किल में थी गुजरात टाइटंस, 16वें ओवर में बदला मैच

0

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 14वां मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें गुजरात टाइटंस ने आखिरी गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स को एक रन से हरा दिया। दिल्ली को जीत के लिए अंतिम दो ओवर में 36 रन चाहिए थे और डेविड मिलर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। हालांकि, आखिरी दो गेंदों पर जरूरी दो रन नहीं बन सके और दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा, जिससे गुजरात टाइटंस को इस सीजन की पहली जीत मिली। बावजूद इसके, इस करीबी मुकाबले में कप्तान शुभमन गिल की एक गलती टीम पर भारी पड़ सकती थी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मामला दिल्ली कैपिटल्स की पारी के 16वें ओवर का है। केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स क्रीज पर थे। अशोक शर्मा के ओवर की शुरुआत चौके से हुई। अगली गेंद वाइड रही। फिर राहुल ने एक रन लिया। अशोक शर्मा ने तीसरी गेंद बेहतरीन यॉर्कर की। स्टब्स ने डिफेंड किया और गेंद गेंदबाज के बाईं तरफ गई। अशोक के हाथ पर गेंद लगी पर वह उसे रोक नहीं पाए। दिल्ली कैपिटल्स के दोनों बल्लेबाजों ने एक रन ले लिया।

ओवरथ्रो से दिल्ली कैपिटल्स को मिले पांच रन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान कवर पर खड़े शुभमन गिल गेंद की ओर दौड़े और उसे पकड़कर बल्लेबाजी छोर की तरफ थ्रो कर दिया, लेकिन गेंद चौके के लिए निकल गई। इस तरह जहां दिल्ली कैपिटल्स को एक भी रन नहीं मिलना चाहिए था, वहां उन्हें ओवरथ्रो के कारण पांच रन मिल गए। जब गिल ने गेंद पकड़ी, तब तक केएल राहुल क्रीज में सुरक्षित पहुंच चुके थे, ऐसे में थ्रो करना सही फैसला नहीं था। अगर आखिरी दो गेंदों पर दो रन बन जाते, तो गुजरात टाइटंस की हार की एक बड़ी वजह गिल की यही गलती बन सकती थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here