नई दिल्ली : आईपीएल 2026 का 63वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया, जिसमें हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद 16 अंकों के साथ अंकतालिका में तीसरे स्थान पर बनी रही और टीम ने प्लेऑफ में अपनी जगह भी पक्की कर ली। वहीं गुजरात टाइटंस भी 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंच चुकी है और दूसरे स्थान पर मौजूद है। दूसरी ओर, इस हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की स्थिति और खराब हो गई तथा टीम अंकतालिका में राजस्थान रॉयल्स से भी नीचे खिसक गई।
सीएसके और हैदराबाद मैच के बाद अगर ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप-5 बल्लेबाजों की करें तो हेनरिक क्लासेन ने फिर से इस कैप पर अपना कब्जा जमा लिया और उन्होंने साई सुदर्शन को दूसरे नंबर पर धकेल दिया। शुभमन गिल अब तीसरे, विराट कोहली चौथे जबकि केएल राहुल पांचवें स्थान पर हैं। पर्पल कैप की रेस में भुवनेश्वर कुमार पहले नंबर पर हैं जबकि कगिसो रबाडा दूसरे तो वहींं अंशुल कंबोज तीसरे स्थान पर हैं।
CSK बनाम हैदराबाद मैच के बाद बदली अंकतालिका की तस्वीर