नई दिल्ली : बिहार में हॉकी का महाकुंभ सजने जा रहा है। 1 से 12 अप्रैल तक राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 16वीं सब जूनियर मेन नेशनल हॉकी चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश के 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 600 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस संबंध में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण ने जानकारी दी। वहीं बिहार पुरुष टीम अपना पहला मुकाबला 1 अप्रैल को शाम 4 बजे छत्तीसगढ़ टीम के खिलाफ खेलेगी, जिसे लेकर स्थानीय खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
उन्होंने बताया कि 16वीं सब जूनियर मेन नेशनल चैंपियनशिप 2026 राजगीर में और 16वीं सब जूनियर वुमेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026 रांची में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाली बिहार हॉकी टीम के खिलाड़ियों के चयन की जिम्मेदारी इस बार बिहार राज्य खेल प्राधिकरण को मिली है। 30 मार्च को राजगीर खेल अकादमी में बिहार टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल किया गया। बालक-बालिका दोनों टीमों के लिए खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया।
बिहार पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ियों के नाम
सावन कुमार, विवेक विश्वकर्मा (गोलकीपर), अभय शाह, अमृतांशु पांडेय, विक्रम कुमार, सुमित कुमार, सूरज कुमार, सोनू अंसारी (डिफेंडर), सत्यम पांडे, अमीरचंद कुमार, योगेश कुमार, अजय कुशवाहा (मिड-फील्डर), छोटू कुमार, श्लोक वर्मा, आलोक कुमार सिंह, अर्पित यादव, रॉबिन्स राठौर, सुमन कुमार (फॉरवर्ड)।
बिहार महिला हॉकी टीम के खिलाड़ियों के नाम
सुनंदा कुमारी, आनंदी कुमारी (गोलकीपर), श्वेता कुमारी, शिवानी कुमारी, समीक्षा कुमारी, रूपम कुमारी, ऋतिका सिंह (डिफेंडर), सोनम यादव, मालती हांसदा, रागिनी कुमारी, अंजलि कुमारी, मनीषा कुमारी (मिड-फील्डर), सिद्धि विनायक, स्वीटी रॉय, पिंकी कुमारी, कृतिका कुमारी, रितम कुमारी, सीता कुमारी (फॉरवर्ड)।


