IPL 2026 Schedule: मैचों की पूरी लिस्ट और तारीख यहां देखें

0

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत आज 28 मार्च से होगी, जहां मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु उद्घाटन मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की मेजबानी करेगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने देश में विधानसभा चुनावों के चलते आईपीएल 2026 का शेड्यूल दो चरणों में जारी किया। पहले 20 मुकाबलों का का शेड्यूल 11 मार्च को घोषित किया गया था, जबकि बाकी शेड्यूल 26 मार्च को जारी किया गया। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों के वेन्यू की घोषणा बाद में की जाएगी।

आईपीएल 2026 का शेड्यूल
IPL 2026 मैच लिस्ट

तारीख मैच समय वेन्यू
28 मार्च, शनिवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद शाम 7:30 बजे बेंगलुरु*
29 मार्च, रविवार मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स शाम 7:30 बजे मुंबई
30 मार्च, सोमवार राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स शाम 7:30 बजे गुवाहाटी
31 मार्च, मंगलवार पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस शाम 7:30 बजे मुल्लांपुर
1 अप्रैल, बुधवार लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स शाम 7:30 बजे लखनऊ
2 अप्रैल, गुरुवार कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद शाम 7:30 बजे कोलकाता
3 अप्रैल, शुक्रवार चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स शाम 7:30 बजे चेन्नई
4 अप्रैल, शनिवार दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस दोपहर 3:30 बजे दिल्ली
4 अप्रैल, शनिवार गुजरात टाइटन्स बनाम राजस्थान रॉयल्स शाम 7:30 बजे अहमदाबाद
5 अप्रैल, रविवार सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स दोपहर 3:30 बजे हैदराबाद
5 अप्रैल, रविवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स शाम 7:30 बजे बेंगलुरु
6 अप्रैल, सोमवार कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स शाम 7:30 बजे कोलकाता
7 अप्रैल, मंगलवार राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस शाम 7:30 बजे गुवाहाटी
8 अप्रैल, बुधवार दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस शाम 7:30 बजे दिल्ली
9 अप्रैल, गुरुवार कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स शाम 7:30 बजे कोलकाता
10 अप्रैल, शुक्रवार राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शाम 7:30 बजे गुवाहाटी
11 अप्रैल, शनिवार पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद दोपहर 3:30 बजे मुल्लांपुर
11 अप्रैल, शनिवार चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स शाम 7:30 बजे चेन्नई
12 अप्रैल, रविवार लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस दोपहर 3:30 बजे लखनऊ
12 अप्रैल, रविवार मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शाम 7:30 बजे मुंबई
13 अप्रैल, सोमवार सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स शाम 7:30 बजे हैदराबाद
14 अप्रैल, मंगलवार चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स शाम 7:30 बजे चेन्नई
15 अप्रैल, बुधवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स शाम 7:30 बजे बेंगलुरु
16 अप्रैल, गुरुवार मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स शाम 7:30 बजे मुंबई
17 अप्रैल, शुक्रवार गुजरात टाइटन्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स शाम 7:30 बजे अहमदाबाद
18 अप्रैल, शनिवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स दोपहर 3:30 बजे बेंगलुरु
18 अप्रैल, शनिवार सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स शाम 7:30 बजे हैदराबाद
19 अप्रैल, रविवार कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स दोपहर 3:30 बजे कोलकाता
19 अप्रैल, रविवार पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स शाम 7:30 बजे न्यू चंडीगढ़
20 अप्रैल, सोमवार गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस शाम 7:30 बजे अहमदाबाद
21 अप्रैल, मंगलवार सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स शाम 7:30 बजे हैदराबाद
22 अप्रैल, बुधवार लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स शाम 7:30 बजे लखनऊ
23 अप्रैल, गुरुवार मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स शाम 7:30 बजे मुंबई
24 अप्रैल, शुक्रवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटन्स शाम 7:30 बजे बेंगलुरु
25 अप्रैल, शनिवार दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स शाम 7:30 बजे दिल्ली
25 अप्रैल, शनिवार राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद शाम 7:30 बजे जयपुर
26 अप्रैल, रविवार गुजरात टाइटन्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स दोपहर 3:30 बजे अहमदाबाद
26 अप्रैल, रविवार लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स शाम 7:30 बजे लखनऊ
27 अप्रैल, सोमवार दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शाम 7:30 बजे दिल्ली
28 अप्रैल, मंगलवार पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स शाम 7:30 बजे न्यू चंडीगढ़
29 अप्रैल, बुधवार मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद शाम 7:30 बजे मुंबई
30 अप्रैल, गुरुवार गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शाम 7:30 बजे अहमदाबाद
1 मई, शुक्रवार राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स शाम 7:30 बजे जयपुर
2 मई, शनिवार चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस शाम 7:30 बजे चेन्नई
3 मई, रविवार सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स दोपहर 3:30 बजे हैदराबाद
3 मई, रविवार गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स शाम 7:30 बजे अहमदाबाद
4 मई, सोमवार मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स शाम 7:30 बजे मुंबई
5 मई, मंगलवार दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स शाम 7:30 बजे दिल्ली
6 मई, बुधवार सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स शाम 7:30 बजे हैदराबाद
7 मई, गुरुवार लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शाम 7:30 बजे लखनऊ
8 मई, शुक्रवार दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स शाम 7:30 बजे दिल्ली
9 मई, शनिवार राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स शाम 7:30 बजे जयपुर
10 मई, रविवार चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स दोपहर 3:30 बजे चेन्नई
10 मई, रविवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस शाम 7:30 बजे रायपुर
11 मई, सोमवार पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स शाम 7:30 बजे धर्मशाला
12 मई, मंगलवार गुजरात टाइटन्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद शाम 7:30 बजे अहमदाबाद
13 मई, बुधवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स शाम 7:30 बजे रायपुर
14 मई, गुरुवार पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस शाम 7:30 बजे धर्मशाला
15 मई, शुक्रवार लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स शाम 7:30 बजे लखनऊ
16 मई, शनिवार कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटन्स शाम 7:30 बजे कोलकाता
17 मई, रविवार पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दोपहर 3:30 बजे धर्मशाला
17 मई, रविवार दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स शाम 7:30 बजे दिल्ली
18 मई, सोमवार चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद शाम 7:30 बजे चेन्नई
19 मई, मंगलवार राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स शाम 7:30 बजे जयपुर
20 मई, बुधवार कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस शाम 7:30 बजे कोलकाता
21 मई, गुरुवार चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स शाम 7:30 बजे चेन्नई
22 मई, शुक्रवार सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शाम 7:30 बजे हैदराबाद
23 मई, शनिवार लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स शाम 7:30 बजे लखनऊ
24 मई, रविवार मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स दोपहर 3:30 बजे मुंबई
24 मई, रविवार कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स शाम 7:30 बजे कोलकाता

आईपीएल दुनिया की सबसे अधिक कमाई करने वाली और सबसे अधिक देखे जाने वाली फ्रेंचाइजी T20 क्रिकेट टूर्नामेंट में से एक है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), मुंबई इंडियंस (MI), गुजरात टाइटंस (GT), दिल्ली कैपिटल्स (DC), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG), राजस्थान रॉयल्स (RR), पंजाब किंग्स (PBKS), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आईपीएल 2026 खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करने वाली कुल 10 टीमें हैं।

28 मार्च को पहले मैच के बाद, पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस 29 मार्च को तीन बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर टकराएगी। इसके अगले दिन, पांच बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के पहले सीजन की विजेता राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी। रवींद्र जडेजा और हाल ही में संपन्न हुए T20 वर्ल्ड कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे संजू सैमसन इस मुकाबले में चर्चा में रहेंगे, क्योंकि प्री-सीजन ट्रेड में जडेजा सीएसके से आरआर में शामिल हुए और सैमसन सीएसके में चले गए।

ग्रुप स्टेज के बाद, शीर्ष दो टीमें क्वालीफायर 1 में आमने-सामने होंगी और विजेता टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। वहीं, लीग स्टेज में तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली आईपीएल टीमें एलिमिनेटर 1 में खेलेंगी और इस मैच का विजेता क्वालीफायर 1 के हारने वाले से क्वालीफायर 2 में भिड़ेगा, जिससे फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम का फैसला होगा। अभी तक, 10 टीमों वाले हर आईपीएल सीजन में टीमों को दो वर्चुअल ग्रुप में बांटा जाता रहा है। प्रत्येक टीम अपने समूह की अन्य टीमों का दो बार सामना करती। इसके साथ ही दूसरे समूह की एक तय प्रतिद्वंदी टीम से भी भिड़ती, जबकि लीग चरण में शेष चार टीमों से एक बार टकराती थी।

आईपीएल 2026 वेन्यू

बेंगलुरु – एम चिन्नास्वामी स्टेडियम
अहमदाबाद – नरेंद्र मोदी स्टेडियम
गुवाहाटी – एसीए स्टेडियम
कोलकाता – ईडन गार्डंस
चेन्नई – एमए चिदम्बरम स्टेडियम
लखनऊ – इकाना स्टेडियम
दिल्ली – अरुण जेटली स्टेडियम
हैदराबाद – राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम
मुंबई – वानखेड़े स्टेडियम
मुल्लांपुर – न्यू पीसीए स्टेडियम
जयपुर – सवाई मानसिंह स्टेडियम
धर्मशाला – हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here