Hong Kong Sixes Points Table: भारत से हार के बावजूद पाकिस्तान अंक तालिका में शीर्ष पर

0

नई दिल्ली : हॉन्गकॉन्ग सिक्सेज 2025 के ग्रुप सी के लीग मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 2 रनों से हराया। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 4 विकेट पर 86 रन बनाए और पाकिस्तान को जीत के लिए 87 रन का लक्ष्य दिया। पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में 3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 41 रन बना लिए थे कि तभी तेज बारिश के कारण मैच रोक दिया गया। अंततः भारत को विजेता घोषित किया गया। इस जीत के साथ ही भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत शानदार तरीके से की।

हार के बाद भी पाकिस्तान नंबर वन, जानें टीम की स्थिति

इस जीत के बाद भारत को 2 अंक मिले, जबकि पाकिस्तान को इस मैच से कोई अंक नहीं मिला। इसके बावजूद, भारत से हार के बावजूद पाकिस्तान ग्रुप सी की अंकतालिका में पहले स्थान पर कायम रहा। दरअसल, पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में कुवैत को हराकर 2 अंक हासिल किए थे। भारत से हार के बाद भी पाकिस्तान का नेट रन रेट भारत से बेहतर रहा, जिसके चलते वह शीर्ष स्थान पर बना रहा।

पुल सी में भारत और पाकिस्तान के अलावा कुवैत की टीम भी है, जिसे अब तक कोई अंक नहीं मिला है। कुवैत ने अब तक केवल एक मैच खेला है और उसमें हार का सामना करना पड़ा। वहीं, पाकिस्तान ने दो मैच खेले हैं, जिसमें एक में जीत और एक में हार हुई है। भारत ने अब तक एक ही मैच खेला है और उसे उसमें जीत मिली है।

भारत-पाकिस्तान मैच के बाद पुल सी की अंकतालिका
टीम मैच जीत हार ड्रॉ अंक रन रेट
भारत 1 1 0 0 2 0.667
पाकिस्तान 2 1 1 0 2 -0.111
कुवैत 1 0 1 0 0 -0.167

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here