IND U19 vs AUS U19: छक्कों के मामले में कौन सबसे आगे? टॉप-10 बल्लेबाजों की पूरी लिस्ट

0

नई दिल्ली : इंडिया अंडर-19 और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के बीच खेली जा रही यूथ वनडे सीरीज के पहले 2 मुकाबले जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज अपने नाम कर ली है। इन 2 मैचों के बाद रनों के मामले में यशवर्धन चौहान सबसे आगे हैं। वहीं, अगर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के कप्तान जैक जोसनेक इस सूची में शीर्ष पर हैं। भारत की ओर से यशवर्धन चौहान तीसरे और अन्वय द्रविड़ 5वें स्थान पर मौजूद हैं। ऐसे में सीरीज के पहले 2 मुकाबलों के बाद छक्कों के मामले में ऑस्ट्रेलियाई और भारतीय युवा बल्लेबाजों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है।

वहीं वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग इस लिस्ट के टॉप 10 में भी नहीं हैं क्योंकि उन्होंने अभी तक दोनों मैच में एक भी छ्क्का नहीं लगाया है। हालांकि, रनों के मामले में सहवाग 2 पारियों में 75 रन बनाकर चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने अब तक छक्के एक भी नहीं लगाए हैं लेकिन 2 मैचों में 14 चौके वह जड़ चुके हैं। भारतीय अंडर 19 टीम ने बारिश के प्रभावित पहला मुकाबला 7 रनों से जीता था। उसके बाद दूसरे मैच में इंडिया अंडर 19 टीम ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को 103 रनों से मात दी और सीरीज पर कब्जा करते हुए 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। इस मैच में 122 रन की पारी बल्ले से और गेंद से दो विकेट लेने वाले यशबर्धन चौहान हीरो बने।

इंडिया ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए यूथ वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
बल्लेबाज मैच पारी रन छक्के
जैक कोसनेक 2 2 136 7
वीके विनीत 1 1 87 6
यशबर्धन चौहान 2 2 176 4
हेडन बारबुलोविक 2 2 51 3
अन्वय द्रविड़ 2 2 47 3
जेड हॉलिक 2 2 57 2
कुशाग्र ओझा 2 2 50 2
नील पटेल 2 2 46 2
ब्लेक कैटल 2 2 46 1
अर्जुन राजपूत 1 1 15 1
341 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पारी 238 रन पर खत्म

दूसरे मुकाबले की बात करें तो भारतीय टीम ने कप्तान यशवर्धन चौहान के शानदार शतक और वीके विनीत के अर्धशतक की बदौलत 50 ओवर में 341 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग ने भी 47 रन की उपयोगी पारी खेली। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 की पूरी टीम 238 रन पर सिमट गई और भारत ने मुकाबला 102 रन से अपने नाम कर लिया। भारत अंडर-19 की ओर से गेंदबाजी में चिगुरुपति वेंकट ने 3 विकेट हासिल किए, जबकि काव्य पटेल और यशवर्धन चौहान को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा मनल चौहान, यशवीर गौड़ और मोहिल उल्वा ने 1-1 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here