नई दिल्ली: भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन लंच तक दो विकेट गंवा दिए हैं। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी और पहले विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी की थी। इस साझेदारी को ब्रायडन कार्स ने केएल को आउट कर तोड़ा। राहुल के आउट होने के बाद साई सुदर्शन क्रीज पर उतरे। सुदर्शन ने इस मैच से डेब्यू किया है, लेकिन पहली पारी में वह असफल रहे और खाता खोले बिना आउट हुए। भारत ने लंच ब्रेक तक दो विकेट पर 92 रन बनाए हैं। फिलहाल यशस्वी जायसवाल 74 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 42 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड के लिए अब तक कार्स और स्टोक्स ने एक-एक सफलता हासिल की है।
अच्छी शुरुआत के बाद भारत को एक रन के अंतराल पर दूसरा झटका लग गया है। पहले केएल राहुल पवेलियन लौटे और अब डेब्यू मैच खेल रहे साई सुदर्शन खाता खोले बिना आउट हुए। बेन स्टोक्स की गेंद पर सुदर्शन विकेट के पीछे कैच थमा बैठे। भारतीय टीम को केएल राहुल के रूप में पहला झटका लगा है। यशस्वी और राहुल के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही थी और दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़ लिए थे, लेकिन ब्रायन कार्स ने केएल को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा और इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई। राहुल अर्धशतक लगाने के करीब थी, लेकिन 78 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 42 रन बनाकर आउट हो गए। अब क्रीज पर साई सुदर्शन उतरे हैं जिन्होंने इस मैच से टेस्ट डेब्यू किया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड: जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्राइडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर।


