IND vs ENG: ओवल में भारत की जीत का राज, टॉस, दूसरी पारी और मुंबई से खास कनेक्शन

0

नई दिल्ली: भारत ने 4 अगस्त 2025 को लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान में एक रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 6 रन से शिकस्त दी। ओवल में भारत का यह प्रदर्शन खास रहा, क्योंकि अब तक खेले गए 16 टेस्ट मैचों में यह उसकी सिर्फ तीसरी जीत है। इससे पहले भारत को इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2021-23 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में 209 रन से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में यह भारत की लगातार दूसरी टेस्ट जीत है, जो टीम के आत्मविश्वास और सुधार का संकेत देती है। भारत को इस मैदान पर पहली जीत अगस्त 1971 में मिली थी। तब उसने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया था। भारत की ओवल में अब तक तीनों टेस्ट जीत में टॉस, दूसरी पारी और मुंबई से बेहद खास रिश्ता रहा है। यहां भारत की ओवल में तीनों टेस्ट जीत में उस खास रिश्ते के बारे में जानेंगे।

केनिंग्टन ओवल पर पहली बार लहराया तिरंगा जीत के साथ

अगस्त 1971: भारत ने इंग्लैंड पर 4 विकेट से जीत हासिल की। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उसने पहली पारी में 108.4 ओवर में 10 विकेट पर 355 रन बनाए। भारत की पहली पारी 117.3 ओवर में 284 रन पर आलआउट हुई। इंग्लैंड की दूसरी पारी 45.1 ओवर में 101 रन पर ढेर हो गई। भारत ने दूसरी पारी में 101 ओवर में 6 विकेट पर 174 रन बनाकर मैच जीत लिया। भारत की दूसरी पारी में कप्तान अजीत वाडेकर ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए।

खास कनेक्शन: इंग्लैंड ने टॉस जीता। इंग्लैंड ने पहली पारी में बढ़त बनाई। अजीत वाडेकर (मुंबई से) दूसरी पारी में भारत के लिए सर्वोच्च स्कोरर रहे।

ओवल में हैट्रिक पूरी: भारत की तीसरी ऐतिहासिक जीत

अगस्त 2025: भारत ने इंग्लैंड पर 06 रन से जीत हासिल की। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत पहले बल्लेबाजी करते हुए 69.4 ओवर में 224 रन पर आलआउट हुआ। इंग्लैंड ने पहली पारी में 51.2 ओवर में 10 विकेट पर 247 रन बनाए। भारत ने दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल के शतक (118 रन) की मदद से 88 ओवर में 396 रन बनाए। इंग्लैंड को जीत के लिए 374 रन का लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 85.1 ओवर में 367 रन ही बना पाई। भारत की दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल सर्वोच्च स्कोरर रहे।

खास कनेक्शन: इंग्लैंड ने टॉस जीता। इंग्लैंड ने पहली पारी में बढ़त बनाई। यशस्वी जायसवाल (मुंबई से) दूसरी पारी में भारत के लिए सर्वोच्च स्कोरर रहे।

ओवल में जीत और हैदराबाद का रिश्ता: कैसे बना सिराज फैक्टर

1971 में ओवल में भारत की पहली टेस्ट जीत: हैदराबाद के आबिद अली ने विजयी रन बनाया।
2025 में ओवल में भारत की ताजा टेस्ट जीत: हैदराबाद के मोहम्मद सिराज ने अंतिम विकेट लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here