IND vs WI: शुभमन गिल के नाम होगा नया रिकॉर्ड, दिल्ली में बनेगा क्रिकेट का ऐतिहासिक पल

0

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम शुभमन गिल की कप्तानी में 10 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए मैदान में उतरेगी। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा, जहाँ भारतीय टीम को विजयी होने का बड़ा दावेदार माना जा रहा है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम की रणनीति और प्रदर्शन पर सभी की नजरें होंगी, क्योंकि भारत इस मैच को जीतकर टेस्ट सीरीज में अपनी बढ़त और मजबूत करना चाहता है।

टेस्ट कप्तानी में शुभमन गिल के 1000 रन पूरे होने का बड़ा मौका

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में कप्तान शुभमन गिल के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का बेहतरीन मौका होगा जिसके लिए उन्हें 196 रन की जरूरत है। शुभमन गिल के पास बतौर टेस्ट कप्तान 1000 रन पूरा करने का शानदार मौका होगा। वैसे बतौर टेस्ट कप्तान सबसे कम पारियों में 1000 रन पूरा करने का रिकॉर्ड डॉन ब्रेडमैन के नाम पर दर्ज है, लेकिन उनका ये रिकॉर्ड तो गिल नहीं तोड़ पाएंगे, लेकिन उनके करीब जरूर पहुंच जाएंगे।

शुभमन गिल ने टेस्ट कप्तान बनने से बाद पहली 10 पारियों में 754 रन बनाए थे और इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 50 रन और बना लिए और बतौर टेस्ट कप्तान उन्होंने अपनी पहली 11 पारियों में कुल 805 रन बना लिए हैं। गिल को एक कप्तान के रूप में टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन पूरा करने के लिए 196 रन की जरूरत है और वेस्टइंडीज के खिलाफ वो ये कमाल कर सकते हैं। गिल के पास ये मौका होगा कि वो बतौर भारतीय कप्तान टेस्ट में सबसे तेज 1000 रन पूरा कर लें और ये ज्यादा मुश्किल नजर नहीं आता है।

टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड सर डॉन ब्रैडमैन के नाम दर्ज है, जिन्होंने यह उपलब्धि महज 11 पारियों में हासिल की थी। जबकि शुभमन गिल इस शानदार रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाएंगे, लेकिन वे इसके काफी करीब जरूर पहुंचने वाले हैं। ब्रैडमैन के बाद गिल के पास बतौर टेस्ट कप्तान सबसे कम पारियों में 1000 रन पूरा करने का बेहतरीन मौका है, जो उनके क्रिकेट करियर का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here