नई दिल्ली : इंडिया ए के खिलाफ दूसरे अनाधिकारिक वनडे मुकाबले में शुक्रवार (9 अक्टूबर) को ऑस्ट्रेलिया ए की टीम 49.5 ओवर में 275 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया ए के लिए सैम कोंस्टास और जोश फिलिप ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। वहीं, इंडिया ए की ओर से अरशद खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। अब इंडिया ए के सामने जीत के लिए 276 रन का लक्ष्य है। ऑस्ट्रेलिया की पारी की बात करें तो सैम कोंस्टास ने 88 गेंद पर 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 67 रन बनाए। जोश फिलिप ने 58 गेंद पर 8 चौकों की मदद से 58 रन बनाए। नाथन मैकस्वीनी ने 39 गेंद पर 32 रन बनाए। लाचलन शॉ ने 29 गेंद पर 25 रन बनाए। मिचेल ओवेन ने 13 गेंद पर 25 रन बनाए। इसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल हैं।
अरशद खान ने झटके 3 विकेट
निखिल चौधरी ने 21 गेंद पर 19 रन बनाए। स्पेंसर जॉनसन ने 7 गेंद पर नाबाद 14 रन बनाए। बेन द्वारशुइस ने 13 गेंद पर 11 रन बनाए। लियाम स्कॉट 16 गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हुए। तनवीर संघा 5 और रिले मेरेडिथ 3 रन बनाकर आउट हुए। इंडिया ए के लिए अरशद खान ने 9 ओवर में 56 रन देकर 3 विकेट झटके। यश ठाकुर ने 2, विप्रज निगम, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे और अनुकूल रॉय ने 1-1 विकेट लिए।
ऑस्ट्रेलिया ए की प्लेइंग इलेवन
सैम कोंस्टास, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप (विकेटकीपर), नाथन मैकस्वीनी (कप्तान), लाचलान शॉ, लियाम स्कॉट, निखिल चौधरी, बेन द्वारशुइस, रिले मेरेडिथ, तनवीर सांघा, स्पेंसर जॉनसन।
भारत ए की प्लेइंग इलेवन
साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, अनुकूल रॉय, अरशद खान, यश ठाकुर।


