नई दिल्ली : साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में शुक्रवार (9 अक्टूबर) को ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 में निक मैडिन्सन को शामिल किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ से जुड़ा एक रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। मैडिन्सन ने 579 दिनों के अंतराल के बाद फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में वापसी की है। उन्होंने इससे पहले मार्च 2025 में अपना पिछला फर्स्ट-क्लास मुकाबला खेला था। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों में टेस्ट मैच से पहले फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से सबसे लंबे समय तक दूर रहने का रिकॉर्ड जो डार्लिंग के नाम दर्ज है।
जो डार्लिंग 676 दिनों के ब्रेक के बाद खेले थे। उन्होंने फरवरी 1900 और दिसंबर 1901 के बीच फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से ब्रेक के दौरान एक भेड़ पालन केंद्र (शीप स्टेशन) चलाया था। उन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकि उन्हें उनके पिता की वसीयत से बाहर न किया जाए। डेविड वॉर्नर और स्टीवन स्मिथ ने 494 दिनों तक 2018 के केपटाउन टेस्ट और 2019 के बर्मिंघम टेस्ट के बीच कोई भी फर्स्ट-क्लास क्रिकेट नहीं खेला था। इस बीच साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11 में 3.5 साल बाद एनरिक नॉर्खिया की वापसी हुई है।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11
ट्रैविस हेड, निक मैडिंसन, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11
एडेन मार्कराम, रयान रिकेल्टन, डेविड बेडिंगम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, वियान मुल्डर, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, साइमन हार्मर, केशव महाराज, एनरिक नॉर्खिया।


