लंच तक भारत ने 5 विकेट खोकर बनाए 251 रन

0

कोलकाता। भारत ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को दूसरी पारी की सधी हुई शुरुआत की है। भारत ने चौथे दिन लंच तक 5 विकेट के नुकसान पर 251 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही मुकाबले में 129 रनों की लीड भी ले ली है। भारत ने दूसरी पारी में 5 विकेट खोकर 251 रन बना लिए हैं। टीम का पांचवां विकेट रविन्द्र जडेजा के रूप में गिरा। जडेजा 9 रन बनाकर परेरा की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद विराट कोहली के साथ अश्विन बैटिंग करने आए हैं। फिलहाल लंचब्रेक चल रहा है।
श्रीलंका ने चौथे दिन की शुरुआत चार विकेट के नुकसान पर 165 रनों के साथ की थी। तीसरे दिन पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (52) और लाहिरू थिरिमाने (51) ने श्रीलंका को बढ़त लेने की स्थिति में पहुंचा दिया था। चौथे दिन टीम के अनुभवी स्पिनर रंगना हेराथ ने बल्ले से अपना जौहार दिखाते हुए 105 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 67 रनों की पारी खेल श्रीलंका को अच्छी बढ़त दिलाई। श्रीलंका ने दिन के पहले सत्र में अपने चार विकेट गंवाए। इसके बाद हेराथ ने सुरंगा लकमल (16) के साथ मिलकर भोजनकाल तक टीम को 263 के स्कोर तक पहुंचाया। हेराथ ने लकमल से पूर्व पहले सत्र में दिलरूवान परेरा के साथ आठवें विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी की। परेरा ने हालांकि इस साझेदारी में सिर्फ पांच रनों का ही योगदान दिया।
दूसरे सत्र में हेराथ और लकमल ने सूझबूझ भरी पारी खेली। इस जोड़ी ने नौवें विकेट के लिए 46 रन जोड़े। इस साझेदारी को 290 के कुल स्कोर पर भुवनेश्वर कुमार ने हेराथ को आउठ करते हुए तोड़ा। चार रन बाद लकमल को मोहम्मद शमी ने पवेलियन पहुंचाया। भारत के लिए इस पारी में शमी और भुवनेश्वर ने चार-चार विकेट लिए, वहीं उमेश यादव को दो सफलता हासिल हुई। दूसरी पारी खेलने उतरी भारतीय टीम की सलामी जोड़ी को दूसरे सत्र में अभी तक रन बनाने में किसी तरह की पेरशानी नहीं आई है।