नई दिल्ली। चौथी विश्व वरीयता प्राप्त अकाने यामागुची ने रविवार को चीन के फुजोउ में खेले जा रहे चाइना ओपन बैडमिंटन वर्ल्ड सुपर सीरीज प्रीमियर का खिताब अपने नाम किया। यामागुची ने इसके साथ ही एक नया इतिहास कायम किया है। वह इस टूनार्मेंट को जीतने वाली पहली जापानी खिलाड़ी बन गई हैं। महिला एकल वर्ग के फाइनल में यामागुची ने चीन की गाओ फांगजिए को 42 मिनट के भीतर सीधे गेमों में 21-13, 21-15 से मात देकर पहला चीन ओपन खिताब अपने नाम किया। यामागुची और 89वीं विश्व वरीयता प्राप्त फांगजिए अपने करियर में पहली बार इस टूनार्मेंट में आमने-सामने आईं थीं और इसमें जापानी खिलाड़ी ने जीत हासिल की।

