आयरलैंड, इंग्लैंड व एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान

0

नई दिल्ली : बीसीसीआई ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के साथ-साथ जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम को आयरलैंड दौरे पर दो टी20 मुकाबले खेलने हैं, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रृंखला में भी हिस्सा लेना है। इसके अलावा भारतीय टी20 टीम एशियन गेम्स 2026 में भी देश का प्रतिनिधित्व करती नजर आएगी। चयनकर्ताओं ने इन महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों और सीरीज को ध्यान में रखते हुए टीम का चयन किया है।

भारतीय टी20 टीम में बड़ा बदलाव करते हुए सूर्यकुमार यादव से कप्तानी की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है, जबकि श्रेयस अय्यर को नया कप्तान नियुक्त किया गया है। वहीं 15 वर्षीय युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी पहली बार टीम में शामिल कर चयनकर्ताओं ने भविष्य की योजनाओं का संकेत दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम की घोषणा मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और बीसीसीआई सचिव देवाजित सैकिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की, जिसमें कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई गई।

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, श्रेयस बने कप्तान

वैभव भारतीय टी20 टीम में आयरलैंड, इंग्लैंड व एशियन गेम्स के लिए जगह बनाने में सफल रहे हैं। सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम से बाहर कर दिया गया है जबकि कुलदीप यादव को भी इस टीम में जगह नहीं मिली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुलदीप यादव की जगह रवि बिश्नोई को टीम में शामिल किया गया है। हार्दिक पंड्या को भी इस टीम में शामिल नहीं किया गया है जबकि नितिश कुमार रेड्डी को बतौर ऑलराउंडर इस टीम में जगह दी गई है।

जसप्रीत बुमराह को आयरलैंड व इंग्लैंड दौरे कि लिए टीम में नहीं चुना गया है जबकि प्रिंस यादव दोनों दौरे के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आयरलैंड व इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में जगह दी गई है जबकि एशियन गेम्स के लिए उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वहीं बुमराह को सिर्फ एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया। प्रिंस यादव को भी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया है जबकि एशियन गेम्स के लिए उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई है। टीम में विकेटकीपर के रूप में संजू सैमसन और इशान किशन को शामिल किया गया है।

आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपरः, इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, वैभव सूर्यवंशी, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टी20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, जसप्रीत बुमराह।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here