‘भारतीय टीम ओवल टेस्ट मैच नहीं जीत पाती अगर…’, सीरीज ड्रॉ होते ही भड़के माइकल वॉन

0

नई दिल्ली: भारत ने इंग्लैंड को 5वें टेस्ट मैच में जिस अंदाज में हराया, वैसा नजारा क्रिकेट में बहुत कम देखने को मिलता है। इंग्लैंड को जीत के लिए महज 35 रन बनाने थे, लेकिन पूरी टीम इस मामूली लक्ष्य को भी हासिल नहीं कर सकी और भारत ने 6 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। इस नतीजे के साथ टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ हो गई। भारतीय टीम के इस जज्बे और जबरदस्त वापसी से इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन बौखला गए और उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी। इस टेस्ट सीरीज से पहले माइकल वॉन ने भविष्यवाणी की थी कि इंग्लैंड को इसमें 3-1 से जीत मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और शुभमन गिल की टीम में इंग्लैंड को कड़ी टक्कर देते हुए सीरीज को बराबरी पर खत्म किया। ओवल में भारत को मिली जीत के बाद वॉन अपनी सड़न नहीं छूपा पाए और कहा कि इस टेस्ट में अगर बेन स्टोक्स खेलते तो भारत को कभी जीत नहीं मिलती।

भारतीय टीम के जज्बे को कम आंकना गलत – क्रिकेट एक्सपर्ट्स का जवाब

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने 5वें टेस्ट मैच की आखिरी दिन की स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए (मीडिया रिपोर्ट के अनुसार) कहा कि इंग्लैंड की टीम दबाव में घबरा गई और जरूरी साझेदारी नहीं बना सकी। उन्होंने कहा कि ओली पोप की अगुवाई में टीम वह आक्रामक क्रिकेट नहीं खेल पाई, जिसके लिए इंग्लैंड जाना जाता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीबीसी के टेस्ट मैच स्पेशल कार्यक्रम में वॉन ने कहा, “अगर बेन स्टोक्स इस टीम का हिस्सा होते, तो इंग्लैंड यह मैच जरूर जीतता। वह टीम की मानसिकता और प्रदर्शन में बड़ा अंतर लाते हैं।”

घबरा गई इंग्लैंड टीम, छिन गया जीत का मौका

माइकल वॉन ने आगे कहा कि इंग्लैंड की टीम घबरा गई थी और उन्हें केवल एक मजबूत साझेदारी की जरूरत थी। उन्होंने इंग्लैंड की हार का कारण टीम की आक्रामक शैली से हटना बताया। वॉन ने कहा कि टीम जिस तरह आमतौर पर खेलती है, वैसा रवैया इस मैच में नहीं दिखा। गौरतलब है कि बेन स्टोक्स चौथे टेस्ट के दौरान दाहिने कंधे की चोट के कारण पांचवें टेस्ट से बाहर हो गए थे, जिसकी वजह से कप्तानी का जिम्मा ओली पोप को सौंपा गया। भारत ने यह मुकाबला रोमांचक अंदाज में 6 रन से जीत लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here