IPL 2026: धोनी की चोट से CSK की रणनीति पर असर, पहले दो हफ्ते मिस करेंगे मैच

0

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पिंडली में खिंचाव के कारण शुरुआती दो हफ्तों तक मैदान से दूर रहेंगे। इस बात की पुष्टि खुद चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार (28 मार्च) को की। CSK अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में करने वाली है, लेकिन उससे पहले धोनी के चोटिल होने की खबर टीम के लिए चिंता बढ़ाने वाली है। फ्रेंचाइजी ने बयान में कहा कि धोनी फिलहाल रिहैब से गुजर रहे हैं और शुरुआती मुकाबलों में उनके खेलने की संभावना नहीं है, साथ ही टीम ने “गेट वेल सून थाला” संदेश भी दिया।

क्या IPL 2026 होगा धोनी का आखिरी सीजन? उठ रहे बड़े सवाल

चेन्नई सुपर किंग्स के पास बतौर विकेटकीपर संजू सैमसन का विकल्प है। संजू को राजस्थान रॉयल्स से चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्रेड किया। ऐसे में यह संभवतः यह धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन हो। बीते कुछ सालों में धोनी ने काफी नीचे बल्लेबाजी की है। वह फिटनेस की समस्या से जूझते रहे हैं।

स्पेंसर जॉनसन की एंट्री, नाथन एलिस को किया रिप्लेस

धोनी ने पिछले सीजन सभी 14 मैच खेले थे और निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए 13 पारियों में 196 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 135.17 रहा और उच्चतम स्कोर 30* था। हालांकि, सिर्फ चार जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स 2025 सीजन में अंक तालिका में सबसे नीचे रही, ऐसे में टीम इस बार बेहतर प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेगी। इस बीच टीम को एक और बड़ा झटका लगा था, जब ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए। उनकी जगह उनके हमवतन स्पेंसर जॉनसन को टीम में शामिल किया गया है, जो CSK की गेंदबाजी को मजबूती देने की कोशिश करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here