IPL 2026 : मुंबई इंडियंस मुकाबले से पहले मुकेश चौधरी की माता का निधन

0

नई दिल्ली : Indian Premier League 2026 (IPL 2026) में गुरुवार (23 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी को निजी दुख का सामना करना पड़ा, क्योंकि उनकी माता का निधन हो गया। चेन्नई सुपर किंग्स ने खुद इस दुखद खबर की जानकारी एक्स पर साझा की। आईपीएल 2022 में डेब्यू करने वाले मुकेश चौधरी अब तक चेन्नई के लिए 19 विकेट हासिल कर चुके हैं।

आईपीएल 2026 में उन्हें अब तक केवल एक ही मैच खेलने का मौका मिला है, जो उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्होंने 2 विकेट लिए थे। मुकेश ने ट्रेविस हेड और इशान किशान को आउट किया था। उन्होंने 2 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट झटके थे। चोटिल खलील अहमद की जगह उन्हें मौका मिला था। माता की निधन के बाद मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकेश खेलने के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं यह जानकारी सामने नहीं आई है।

मुकेश चौधरी का आईपीएल सफर

आईपीएल में 17 मैच में 28.58 के औसत और 9.96 के इकॉनमी से 19 विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी को पहली बार 2022 में आईपीएल में मौका मिला था। इससे पहले वह चेन्नई सुपर किंग्स के नेट गेंदबाज थे। 2022 में वह 16 विकेट लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 19 रन देकर 3 विकेट लिए थे। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 4 विकेट लेकर मैच जीतने में अहम भूमिका निभाई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here