नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 33वां मुकाबला 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें अब तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं और लगातार सुधार की तलाश में हैं। इस मैच में दोनों फ्रेंचाइजी अपने पूर्व कप्तानों रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी की संभावित वापसी पर भी नजर बनाए हुए हैं। रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग चोट से जूझ रहे हैं, जबकि एमएस धोनी पिंडली में खिंचाव से उबर रहे हैं।
दोनों खिलाड़ियों की वापसी को लेकर स्थिति साफ नहीं है कि वे वानखेड़े स्टेडियम में इस अहम मुकाबले में उतरेंगे या नहीं। रोहित ने मंगलवार (21 अप्रैल) को वैकल्पिक अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया, जबकि इस सीजन अब तक कोई मैच नहीं खेलने वाले धोनी ने जमकर अभ्यास किया है, जिससे उनकी इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर वापसी की संभावना भी बनी हुई है।
मुंबई बनाम चेन्नई: किसका पलड़ा भारी, हेड टू हेड रिपोर्ट
इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक 39 मैच खेले गए हैं। इसमें मुंबई इंडियंस का पलड़ा थोड़ा भारी है। मुंबई इंडियंस ने अब तक 21 मैच जीते हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने 18 मुकाबले अपने नाम किये हैं। मुंबई इंडियंस को वानखेड़े स्टेडियम में 8-5 की बढ़त हासिल है, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स ने 2023 के बाद से पिछले पांच में से चार मुकाबलों में जीत हासिल की है।
मुंबई मौसम अपडेट और वानखेड़े पिच का हाल
वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबले का मतलब है कि फिर से लाल मिट्टी और छोटे मैदान पर वापसी। यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होने की उम्मीद है, जैसाकि वानखेड़े में हुए दूसरे मैचों में देखने को मिला है। टीमों ने ज्यादातर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया है, खासकर इस मैदान पर। हालांकि, मुंबई इंडियंस के लिए पहले बल्लेबाजी करना और चेन्नई सुपर किंग्स के सामने बड़ा स्कोर खड़ा करना फायदेमंद साबित हो सकता है। चेन्नई सुपर किंग्स हाल के दिनों में लक्ष्य का पीछा करने में उतनी अच्छी नहीं रही है।
हाल के मुकाबलों में वानखेड़े स्टेडियम की पिच नंबर 7 ने इस मैदान की पुरानी पहचान को कई तरह से चुनौती दी है। यहां ज्यादा रन नहीं बने हैं (पिछले छह T20 मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 179 रन रहा है)। यह पिच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के पक्ष में रही है (इन 6 में से 4 मैच में जीत और दो हार, जिसमें रन रेट पहली पारी के 8.98 से घटकर दूसरी पारी में 8.57 रह गया) और स्पिनर्स तेज गेंदबाजों (9.38) के मुकाबले काफी किफायती (इक़ॉनमी रेट 7.71) साबित हुए हैं। इन सब बातों के बावजूद, टॉस जीतने वाली टीम फिर भी लक्ष्य का पीछा करना ही चाहेगी, क्योंकि मुंबई में ओस पड़ने की संभावना ज्यादा रहती है। दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के मध्य तक पहुंचने से यह संभावना और भी बढ़ जाएगी।
मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस की संभावित XII: क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, नमन धीर, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, कृष्ण भरत, मिचेल सैंटनर, विल जैक्स, जसप्रीत बुमराह, अश्विनी कुमार।
चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित XII: संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, एमएस धोनी (विकेटकीपर), अंशुल कम्बोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, गुरजपनीत सिंह।
मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
मुकाबला: IPL 2026 का 33वां मैच, मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
मैच की तारीख: 23 अप्रैल 2026 (गुरुवार)
टॉस का समय: शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
समय: शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
मैदान: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई।
सीधा प्रसारण: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच भारत में टीवी पर Star Sports (स्टार स्पोर्ट्स) नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर LIVE उपलब्ध होगा।
लाइव स्ट्रीमिंग: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध होगी।
मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच जुड़े रोचक तथ्य
- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2024 से अब तक 21-21 मैच हारे हैं, जो इस टूर्नामेंट की 10 टीमों में सबसे ज्यादा हार है।
- 2025 से अब तक वानखेड़े में खेले गए 10 में से छह IPL मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं।
- इन 10 मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 188 रहा है, जबकि जीतने वाले मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 214 रन रहा है।
- आईपीएल 2024 से अब तक, लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा 12 मैच हारे हैं। इसके बाद CSK (10) का नंबर आता है।
- चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले पांच में से चार मैच जीते हैं। हालांकि, उनकी सबसे हालिया भिड़ंत पिछले साल वानखेड़े स्टेडियम में हुई थी, जिसमें मुंबई इंडियंस ने नौ विकेट से जीत हासिल की थी। उस मैच में रोहित और सूर्यकुमार यादव ने नाबाद अर्धशतक बनाए थे।
- मुंबई इंडियंस के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ फॉर्म में वापसी कर सकते हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ नौ पारियों में तीन अर्धशतक बनाए हैं, जिनमें से दो उनके पिछले दो मैचों में आए हैं।
- ऋतुराज गायकवाड़ को जसप्रीत बुमराह का सामना करना भी पसंद है। ऋतुराज ने बुमराह के खिलाफ तीन पारिोयं में 17 गेंद में 29 रन बनाए हैं और एक बार भी आउट नहीं हुए।
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का फुल स्क्वॉड
मुंबई इंडियंस की टीम: क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवर, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर, अश्विनी कुमार, राज अंगद बावा, कॉर्बिन बॉश, मयंक रावत, रघु शर्मा, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर, विल जैक्स, मयंक मारकंडे, रयान रिकेलटन, रॉबिन मिंज, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार।
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अंशुल कम्बोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, रामकृष्ण घोष, मैट हेनरी, एमएस धोनी, अकील होसेन, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, उर्विल पटेल, अमन खान, जैकरी फॉल्क्स।


