आईपीएल अंकतालिका में बदलाव: RR नंबर-1, ऑरेंज कैप में वैभव की एंट्री, टॉप 5 गेंदबाजों पर नजर

0

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 के 13वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स की टीम अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को एक स्थान का नुकसान झेलना पड़ा और वह तीसरे स्थान पर खिसक गई। लगातार दूसरा मैच हारने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम को भी झटका लगा और वह छठे से सातवें स्थान पर पहुंच गई।

अगर ऑरेंज कैप की बात करें तो यशस्वी जायसवाल ने समीर रिजवी को पीछे छोड़ते हुए नंबर 1 पर कब्जा किया है। वहीं 122 रन के साथ वैभव सूर्यवंशी ने भी टॉप 5 की लिस्ट में चौथे नंबर पर जगह बना ली है। वहीं रोहित शर्मा पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं। पर्पल कैप अभी भी रवि बिश्नोई के पास है और उनके नाम सर्वाधिक 7 विकेट दर्ज हैं। नांद्रे बर्गर अब 5 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं।

राजस्थान-मुंबई मैच के बाद अंकतालिका
टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट
राजस्थान रॉयल्स 3 3 0 0 6 +2.403
पंजाब किंग्स 3 2 0 1 5 +0.637
आरसीबी 2 2 0 0 4 +2.501
दिल्ली कैपिटल्स 2 2 0 0 4 +1.170
सनराइजर्स हैदराबाद 3 1 2 0 2 +0.275
लखनऊ सुपर जायंट्स 2 1 1 0 2 -0.542
मुंबई इंडियंस 3 1 2 0 2 -0.715
केकेआर 3 0 2 1 1 -1.964
गुजरात टाइटंस 2 0 2 0 0 -0.424
चेन्नई सुपर किंग्स 3 0 3 0 0 –2.517
राजस्थान-मुंबई मैच के बाद टॉप 5 बल्लेबाज
खिलाड़ी मैच पारियां रन औसत स्ट्राइक रेट चौके (4s) छक्के (6s)
यशस्वी जायसवाल 3 3 170 170.00 163.46 19 8
समीर रिजवी 2 2 160 160.00 163.27 12 11
हेनरिक क्लासेन 3 3 145 48.33 147.96 11 4
वैभव सूर्यवंशी 3 3 122 40.67 248.98 10 11
रोहित शर्मा 3 3 118 39.33 168.57 11 7
राजस्थान-मुंबई मैच के बाद टॉप 5 गेंदबाज
खिलाड़ी मैच ओवर गेंदें विकेट औसत रन 4-विकेट 5-विकेट
रवि बिश्नोई 3 9 54 7 11.71 82 1 0
नांद्रे बर्गर 3 9 54 5 15.20 76 0 0
विजयकुमार वैशाख 2 8 48 5 14.40 72 0 0
जैकब डफी 2 8 48 5 16.00 80 0 0
अंशुल कम्बोज 3 10.4 64 5 24.40 122 0 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here