काव्यांश और रियांश चमके, रोहित शर्मा व विराट कोहली हाउस की शानदार जीत

0

NST NEWS, भोपाल. मयंक चतुर्वेदी इंटर-हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को खेले गए दोनों मुकाबलों में रोहित शर्मा हाउस और विराट कोहली हाउस ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया। पहले मैच में रोहित शर्मा हाउस ने युवराज सिंह हाउस को 59 रन से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा हाउस ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 131 रन बनाए। काव्यांश ने 38 गेंदों में 51 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। ध्रुव और उत्कर्ष ने 15-15 रन का योगदान दिया। जवाब में युवराज सिंह हाउस की टीम 72 रन पर सिमट गई। सिद्धार्थ ने 16 रन बनाए। गेंदबाजी में काव्यांश ने 18 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे मुकाबले में विराट कोहली हाउस ने सूर्या कुमार यादव हाउस को 44 रन से हराया। विराट कोहली हाउस ने 20 ओवर में 147 रन बनाए, जिसमें अंशुमान ने 55 रन, यश ने 28 और कार्तिक ने 23 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सूर्या कुमार यादव हाउस की टीम 103 रन पर ऑलआउट हो गई। शिवांश ने 23 रन और शिवा ने 18 रन बनाए।  विराट कोहली हाउस की ओर से रियांश ने घातक गेंदबाजी करते हुए 18 रन देकर 5 विकेट झटके और मैन ऑफ द मैच बने। मैन ऑफ द मैच खिलाड़ियों को भोपाल संभाग क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉ. सुशील सिंह ठाकुर ने सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here