माही लामा का विश्व कप के लिए चयन, रैंकिंग ट्रायल में किया शानदार प्रदर्शन

0

Nst news, Bhopal. भोपाल की उभरती मुक्केबाज माही लामा ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व कप के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है। 60 किलोग्राम भार वर्ग की खिलाड़ी माही लामा का चयन 15 से 20 जून 2026 तक चीन के गुइयांग शहर में आयोजित होने वाले बॉक्सिंग विश्व कप के लिए किया गया है।

चीफ कोच रोशन लाल ने बताया कि भारतीय खेल प्राधिकरण (एनआईएस) पटियाला में 13 से 15 मई 2026 तक आयोजित असेसमेंट रैंकिंग ट्रायल में माही लामा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। पहले मुकाबले में उन्होंने हरियाणा की विंका को 4-1 से पराजित किया। इसके बाद दूसरे मुकाबले में महाराष्ट्र की दिशा पाटिल को एकतरफा अंदाज में 5-0 से हराकर अपनी दावेदारी मजबूत की।

रोशन लाल ने कहा कि माही की सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि माही चीन में होने वाले विश्व कप में भी देश का नाम रोशन करेंगी। माही के चयन से अकादमी में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here