एमपीबीए की वार्षिक साधारण सभा में केमकर–चौघुले की टीम पुनः निर्विरोध निर्वाचित

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। मध्यप्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन (एमपीबीए) की वार्षिक साधारण सभा वर्ष 2025 का आयोजन रविवार को विदिशा स्थित अमोल रिसोर्ट में किया गया। सभा में एमपीबीए के संविधान के अनुरूप चुनाव अधिकारी श्री ए.पी.एस. कुशवाह तथा बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पर्यवेक्षक मयूर पारीख की उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव के दौरान केमकर–अनिल चौघुले की टीम को पुनः निर्विरोध निर्वाचित किया गया। गिरीश केमकर को अध्यक्ष एवं अनिल कृष्णराव चौघुले को सचिव चुना गया। नवगठित कार्यकारिणी का कार्यकाल वर्ष 2025 से 2029 तक रहेगा।

वार्षिक साधारण सभा में प्रदेश के विभिन्न जिला बैडमिंटन संघों के अध्यक्ष एवं सचिव बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पदाधिकारियों में डॉ. राकेश पाठक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं जय सिंह, आलोक खरिया, अजय सोनी, योगेन्द्र सिंह राणा एवं प्रवीण वशिष्ठ को उपाध्यक्ष बनाया गया। दीपक श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष तथा जावेद खान, चंद्रेश खरे एवं गणेशप्रसाद मालवीय को संयुक्त सचिव निर्वाचित किया गया। एमपीबीए की एक्जीक्यूटिव कमेटी में लोकनाथ तिवारी, दिलीप माहेश्वरी, गोपाल शेखर, अरुण रघुवंशी, राजेन्द्र सोनी, दीप सिंह, मोहम्मद इश्तिहाक, खुर्शीद अहमद नियाज़ी एवं रमेश भोयर को सदस्य चुना गया।

सभा को संबोधित करते हुए सचिव अनिल कृष्णराव चौघुले ने कहा कि नई कार्यकारिणी मध्यप्रदेश में बैडमिंटन के विकास को नई गति देने के लिए निरंतर प्रयास करेगी। खिलाड़ियों, कोचों और तकनीकी अधिकारियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here