IPL इतिहास में सबसे ज्यादा गोल्डन डक पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट, टॉप पर राशिद खान

0

नई दिल्ली : आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विराट कोहली का फॉर्म मौजूदा सीजन के पिछले दो मुकाबलों में लड़खड़ाता नजर आया है। 9 मैचों में 379 रन बना चुके विराट अपनी पिछली दो पारियों में खाता तक नहीं खोल सके। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उन्हें प्रिंस यादव ने दूसरी ही गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया था। इसके बाद मुंबई इंडियंस के खिलाफ दीपक चाहर ने उन्हें गोल्डन डक का शिकार बनाया। इसी के साथ विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा गोल्डन डक पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की सूची में इशान किशन और सुनील नरेन की बराबरी पर पहुंच गए।

आईपीएल 2022 के बाद यह पहली बार हुआ है जब विराट कोहली लगातार दो पारियों में डक पर आउट हुए हैं। यह उनके आईपीएल करियर का 12वां डक और 8वां गोल्डन डक रहा है। किसी ने शायद यह कल्पना भी नहीं की होगी कि लीग इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में शुमार विराट कोहली इस तरह के अनचाहे रिकॉर्ड में भी शामिल हो सकते हैं। लेकिन क्रिकेट का यही स्वभाव है, यहां हर दिन किसी के नाम नहीं होता। अब आइए नजर डालते हैं इस शर्मनाक रिकॉर्ड की पूरी सूची पर।

IPL में सबसे ज्यादा गोल्डन डक पर आउट होने वाले बल्लेबाज

12 : राशिद खान
10 : ग्लेन मैक्सवेल
8 : सुनील नरेन
8 : इशान किशन
8 : विराट कोहली*
7 : हरभजन सिंह
7 : दिनेश कार्तिक

विराट कोहली के आईपीएल आंकड़े, जानिए पूरा रिकॉर्ड

विराट कोहली ने इसी सीजन अपने 9 हजार आईपीएल रन पूरे किए थे। उनके नाम अब तक 278 मैचों की 270 पारियों में 9040 रन दर्ज हैं। आईपीएल में उनके खाते में 8 शतक और 66 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 306 छक्के और 814 चौके भी लगाए हैं। मौजूदा सीजन की बात करें तो वह 11 पारियों में 379 रन बना चुके हैं, जिसमें 69, 50 और 81 रन की तीन शानदार अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। वह इस सीजन भी आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here