नई दिल्ली : वैभव सूर्यवंशी 15 साल की उम्र में जिस तरह की क्रिकेट खेल रहे हैं और हर बीतते मैच के साथ रिकॉर्ड बना रहे हैं, उसे देखते हुए उन्हें ‘रिकॉर्ड मशीन’ कहना गलत नहीं होगा। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में वह लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए बाउंड्रीज के जरिए एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। एलिमिनेटर मुकाबले में खेली गई 97 रन की पारी के दौरान उन्होंने इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर का यह बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
एक सीजन में बाउंड्री मास्टर बने वैभव, रिकॉर्ड अपने नाम किया
वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर तक कुल 680 रन बना लिए, जिनमें से 610 रन उन्होंने सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए जुटाए हैं। इस उपलब्धि के साथ वह एक सीजन में केवल बाउंड्री से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में टॉप पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2022 में बाउंड्रीज से 602 रन बनाए थे। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर भारतीय स्टार विराट कोहली हैं, जिन्होंने 2016 में बाउंड्रीज के जरिए 560 रन बनाए थे।
आईपीएल के एक सीजन में बाउंड्रीज के जरिए सबसे ज्यादा रन बनान वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर शुभमन गिल हैं जिन्होंने साल 2023 में 538 रन बाउंड्रीज से बनाए थे जबकि क्रिस गेल ने साल 2012 में 538 रन भी बाउंड्रीज के जरिए ही बनाए थे तो वहीं डेविड वॉर्नर ने भी साल 2012 में इतने ही रन बाउंड्रीज से बनाए थे। यानी चौथे नंबर पर गिल के साथ गेल और वॉर्नर भी मौजूद हैं। क्रिस गेल इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर भी हैं जिन्होंने साल 2013 में 534 रन चौके-छक्के यानी बाउंड्रीज से बनाए थे जबकि लिस्ट में छठे नंबर पर सूर्यकुमार यादव हैं जिन्होंने साल 2025 में 504 रन बाउंड्रीज से बनाए थे।
आईपीएल रिकॉर्ड: बाउंड्रीज से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप बैटर्स
610 रन – वैभव सूर्यवंशी 2026 में (680) (खबर लिखे जाने तक)
602 रन – जोस बटलर 2022 में (863)
560 रन – विराट कोहली 2016 में (973)
538 रन – शुभमन गिल 2023 में (890)
538 रन – क्रिस गेल 2012 में (733)
538 रन – डेविड वॉर्नर 2016 में (848)
534 रन – क्रिस गेल 2013 में (708)
504 रन – सूर्यकुमार यादव 2025 में (717)


