मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी ने रितु रानी अकादमी को 9-0 से रौंदा

0

भाई बहला हॉकी अकादमी भगता ने मुंबई स्कूल्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन को 4-0 से हराया

एनएसटी न्यूज, ग्वालियर। हॉकी इंडिया की ओर से आयोजित चौथी जूनियर महिला अकादमी चैंपियनशिप 2026 (जोन-ए एवं बी) के दूसरे दिन शनिवार को मेजबान मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी और भाई बहला हॉकी अकादमी भगता ने अपने-अपने पूल-बी मुकाबलों में प्रभावशाली जीत दर्ज की। दिन के पहले मुकाबले में भाई बहला हॉकी अकादमी भगता ने मुंबई स्कूल्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन को 4-0 से हराया। टीम की ओर से दीपा उपाध्याय ने तीसरे मिनट में पहला गोल कर शानदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद जसकरनदीप कौर ने 13वें मिनट में बढ़त को दोगुना किया। अंतिम क्वार्टर में देविका (56वें मिनट) और पुनीता (58वें मिनट) ने गोल दागकर टीम की एकतरफा जीत सुनिश्चित की।

दूसरे मुकाबले में मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी ने रितु रानी हॉकी अकादमी पर पूरी तरह दबदबा बनाए रखते हुए 9-0 की बड़ी जीत दर्ज की। तन्वी (10वें, 33वें मिनट), प्रियांशी भंवर (24वें, 26वें मिनट) और सुजाता जयंत (15वें, 36वें मिनट) ने दो-दो गोल किए। वहीं हिरवा पुरोहित (31वें मिनट), गुंगुन कौर (34वें मिनट) और कनक पाल (37वें मिनट) ने एक-एक गोल कर टीम की जीत को और शानदार बना दिया।मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी ने पूरे मैच में आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को कोई मौका नहीं दिया। लगातार दूसरी बड़ी जीत के साथ टीम ने टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी और मजबूत कर दी, जबकि भाई बहला हॉकी अकादमी भगता ने भी संतुलित प्रदर्शन करते हुए महत्वपूर्ण अंक हासिल किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here