मध्यप्रदेश की हॉकी प्रतिभा मोहम्मद कोनैन दाद भारतीय जूनियर टीम में चयनित, बेल्जियम दौरे पर दिखाएंगे दम

0

NST NEWS, भोपाल. मध्यप्रदेश राज्य हॉकी अकादमी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी मोहम्मद कोनैन दाद का चयन भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम में बेल्जियम दौरे के लिए किया गया है। वे 5 से 18 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय दौरे में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके चयन से प्रदेश के खेल जगत में खुशी की लहर है और इसे मध्यप्रदेश की हॉकी के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।  बेल्जियम दौरे के दौरान भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम कई अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलेगी, जहां मोहम्मद कोनैन दाद को अपनी प्रतिभा और कौशल दिखाने का अवसर मिलेगा। उनका चयन लगातार बेहतर प्रदर्शन, अनुशासित मेहनत और मध्यप्रदेश राज्य हॉकी अकादमी में मिले उच्चस्तरीय प्रशिक्षण का परिणाम माना जा रहा है।

खेल विशेषज्ञों का मानना है कि मोहम्मद कोनैन दाद के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभाव छोड़ने की क्षमता है। उनसे उम्मीद की जा रही है कि वे अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल भारतीय टीम को मजबूती देंगे, बल्कि मध्यप्रदेश का नाम भी वैश्विक मंच पर रोशन करेंगे।  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश ने मोहम्मद कोनैन दाद को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विभाग ने विश्वास जताया है कि वे अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर देश और प्रदेश दोनों का गौरव बढ़ाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here