नई दिल्ली : भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में खेली 27 रन की पारी के दम पर रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। श्रेयस अय्यर अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में यानी एक साल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए। रोहित शर्मा ने 4 साल पहले जो रिकॉर्ड बनाया था उसे अब श्रेयस अय्यर ने तोड़ दिया।
रोहित शर्मा का रिकॉर्ड टूटा, श्रेयस अय्यर ने हासिल किया पहला स्थान
श्रेयस अय्यर ने बतौर कप्तान टी20आई में इस साल यानी साल 2026 में अब तक खेले 25 मैचों में 666 रन बनाए हैं। वो अब रोहित शर्मा से आगे निकल चुके हैं जिन्होंने साल 2022 में बतौर कप्तान टी20आई में 29 मैचों में 656 रन बनाए थे। यानी श्रेयस अब टी20आई में बतौर भारतीय कप्तान एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
भारत की तरफ से टी20आई में बतौर कप्तान एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सूर्यकुमार यादव तीसरे नंबर पर हैं जिन्होंने साल 2026 में खेले 14 मैचों में 484 रन बनाए थे तो वहीं इस लिस्ट में चौथे नंबर पर विराट कोहली हैं जिन्होंने साल 2019 में 10 मैचों में बतौर कप्तान कुल 466 रन बनाए थे। पांचवेंं स्थान पर इस सूची में फिर से रोहित शर्मा ही हैं जिन्होंने साल 2024 में 11 मैचों में कुल 305 रन बनाए थे।
T20I में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-10 भारतीय कप्तान
| बल्लेबाज | मैच | पारी | रन | बेस्ट स्कोर | स्ट्राइक रेट | 100 | 50 | 4 | 6 | साल |
| श्रेयस अय्यर | 25 | 25 | 666 | 102* | 148.99 | 1 | 2 | 56 | 21 | 2026 |
| रोहित शर्मा | 29 | 29 | 656 | 72 | 134.42 | 0 | 3 | 64 | 32 | 2022 |
| सूर्यकुमार यादव | 14 | 14 | 484 | 84* | 161.33 | 0 | 4 | 46 | 24 | 2026 |
| विराट कोहली | 10 | 10 | 466 | 94* | 147.93 | 0 | 5 | 29 | 23 | 2019 |
| रोहित शर्मा | 11 | 11 | 378 | 121* | 160.16 | 1 | 3 | 35 | 23 | 2024 |
| रोहित शर्मा | 9 | 9 | 305 | 111* | 146.63 | 1 | 2 | 25 | 16 | 2018 |
| सूर्यकुमार यादव | 7 | 7 | 300 | 100 | 164.83 | 1 | 2 | 26 | 19 | 2023 |
| विराट कोहली | 10 | 10 | 299 | 82 | 152.55 | 0 | 2 | 32 | 8 | 2017 |
| विराट कोहली | 10 | 8 | 299 | 80* | 132.88 | 0 | 4 | 25 | 10 | 2021 |
| विराट कोहली | 10 | 9 | 295 | 85 | 141.82 | 0 | 1 | 18 | 10 | 2020 |


