SRH-राजस्थान मैच के बाद IPL में बड़ा उलटफेर, वैभव सूर्यवंशी से छिनी ऑरेंज कैप

0

नई दिल्ली : सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के 21वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों से हराकर बड़ा उलटफेर किया। 216 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ हैदराबाद ने अंकतालिका में लंबी छलांग लगाई और 7वें स्थान से सीधे चौथे स्थान पर पहुंच गई। वहीं लगातार चार मैच जीत चुकी राजस्थान को इस सीजन की पहली हार झेलनी पड़ी, हालांकि टीम अब भी नंबर 1 पर बनी हुई है, लेकिन उसका नेट रन रेट काफी गिर गया है।

राजस्थान का नेट रनरेट अब +2.055 से गिरकर एक के नीचे आ गया। वहीं ऑरेंज कैप भी वैभव सूर्यवंशी से छिन गई। इस मैच में 40 रन की पारी खेलने वाले हेनरिक क्लासेन को ऑरेंज कैप मिली। जबकि इशान किशन लिस्ट में नंबर 2 पर आ गए। पिछले मैच में ही रवि बिश्नोई से पर्पल कैप छिन गई थी और प्रसिद्ध कृष्णा अभी भी टॉप पर हैं। जोफ्रा आर्चर ने टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट में जगह बना ली है। वह 7 विकेट के साथ चौथे नंबर पर आ गए हैं।

हैदराबाद-राजस्थान मैच के बाद अंकतालिका
टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
राजस्थान रॉयल्स 5 4 1 8 +0.889
पंजाब किंग्स 4 3 0 7 +0.720
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 4 3 1 6 +1.148
सनराइजर्स हैदराबाद 5 2 3 4 +0.576
दिल्ली कैपिटल्स 4 2 2 4 +0.322
गुजरात टाइटंस 4 2 2 4 -0.029
लखनऊ सुपर जायंट्स 4 2 2 4 -0.427
मुंबई इंडियंस 4 1 3 2 -0.772
चेन्नई सुपर किंग्स 4 1 3 2 -1.532
कोलकाता नाइट राइडर्स 4 0 3 1 -1.315
हैदराबाद-राजस्थान मैच के बाद टॉप 5 बल्लेबाज
प्लेयर मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
हेनरिक क्लासेन 5 5 224 44.80 142.68 13 8
इशान किशन 5 5 213 42.60 190.18 22 12
वैभव सूर्यवंशी 5 5 200 40.00 263.16 18 18
रजत पाटीदार 4 4 195 65.00 214.28 11 18
यशस्वी जायसवाल 5 5 184 61.33 157.26 19 10
हैदराबाद-राजस्थान मैच के बाद टॉप 5 गेंदबाज
प्लेयर मैच ओवर बॉल विकेट औसत रन 4 विकेट 5 विकेट
प्रसिद्ध कृष्णा 4 16 96 10 15.20 152 1 0
रवि बिश्नोई 5 16 96 9 16.56 149 1 0
अंशुल कम्बोज 4 14.4 88 8 19.63 157 0 0
जोफ्रा आर्चर 5 17 102 7 20.57 144 0 0
प्रिंस यादव 4 15 90 6 22.00 132 0 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here