MI vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद की 6 विकेट से शानदार जीत, हेड-क्लासेन ने बल्ले से बरपाया कहर

0

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 41वां लीग मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। इसके बाद मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 243 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से ओपनर रयान रिकल्टन ने नाबाद 123 रन की शानदार पारी खेली। वहीं विल जैक्स ने 46 और हार्दिक पांड्या ने 31 रन बनाए। हैदराबाद की तरफ से गेंदबाजी में प्रफुल्ल हिंगे ने 2 विकेट लिए, जबकि ईशान मलिंगा, शाकिब हुसैन और नितीश कुमार रेड्डी को 1-1 सफलता मिली।

टारगेट का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की ओपनिंग जोड़ी ने आक्रामक शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 129 रनों की साझेदारी की। अभिषेक इस मैच में 45 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे। वहीं ट्रैविस हेड के बल्ले से 76 रनों की बेहतरीन पारी देखने को मिली। इन दोनों ही खिलाड़ियों के आउट होने के बाद हेनरिक क्लासेन ने जिम्मेदारी संभालते हुए 30 गेंदों में नाबाद 65 रनों की पारी खेलने के साथ हैदराबाद को इस मुकाबले में जीत दिलाकर वापस लौटे। मुंबई इंडियंस की तरफ से गेंदबाजी में एएम गजनफर ने 2 विकेट लिए जबकि ट्रेंट बोल्ट और हार्दिक पांड्या ने 1-1 विकेट हासिल किया।

यहां पर देखिए इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग

मुंबई इंडियंस – रेयान रिकल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार।

सनराइजर्स हैदराबाद – अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा।

यहां पर देखिए इस मैच में दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट

मुंबई इंडियंस – मयंक रावत, रघु शर्मा, शार्दुल ठाकुर, कृष भगत, राज बावा।
सनराइजर्स हैदराबाद – आर स्मरण, अनिकेत वर्मा, लियम लिविंगस्टन, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here