nst news, भोपाल. उत्तराखंड के तेहरी डैम में आयोजित 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स क्लस्टर 2025-26 में मध्य प्रदेश के भोपाल जिले के ग्राम बरोड़ी (बेरसिया) के खिलाड़ी तरुण डांगी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। सशस्त्र सीमा बल (SSB) की ओर से खेलते हुए तरुण ने रोइंग के सिंगल स्कल 500 मीटर इवेंट में 1 मिनट 40 सेकंड का समय लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। 8 से 12 अप्रैल 2026 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर की करीब 20 टीमों ने भाग लिया। तरुण डांगी भोपाल के बड़े तालाब में नियमित रूप से अभ्यास करते हैं और इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। उनके इस प्रदर्शन से SSB टीम को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।


