शेर-ए-पंजाब लीग 2026 में मोहाली किंग्स का दबदबा, अनमोलप्रीत आगे; टॉप-5 बल्लेबाज और गेंदबाज

0

नई दिल्ली : शेर-ए-पंजाब लीग 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला ही बेहद रोमांचक रहा, जिसमें मोहाली किंग्स ने शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ मोहाली किंग्स अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, टॉप-5 बल्लेबाजों की सूची में शतक जड़ने वाले अनमोलप्रीत सिंह शीर्ष पर हैं, जबकि भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। गेंदबाजी की बात करें तो पहले मुकाबले में ज्यादा विकेट नहीं गिरे, लेकिन तेजप्रीत सिंह ने तीन विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में पहला स्थान हासिल कर लिया है।

हरप्रीत बराड़ ने भी पहले मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट अपने नाम किए और टॉप-5 गेंदबाजों की सूची में जगह बनाई। टूर्नामेंट के पहले ही मैच में रनों की जमकर बारिश हुई और दोनों टीमों ने मिलकर कुल 520 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा की कप्तानी वाली अमृतसर सूरमा ने 258 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में मोहाली किंग्स ने अनमोलप्रीत सिंह के शानदार शतक और कप्तान रमनदीप सिंह की आक्रामक पारी के दम पर 262 रन बनाकर पांच विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 की अंकतालिका
स्थान टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 मोहाली किंग्स 1 1 0 0 2 +0.536
भटिंडा रॉयल्स 0 0 0 0 0 0.000
फजील्का फाल्कन्स 0 0 0 0 0 0.000
लुधियाना लायंस 0 0 0 0 0 0.000
जालंधर वॉरियर्स 0 0 0 0 0 0.000
6 अमृतसर सूरमास 1 0 1 0 0 -0.536
शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 के टॉप 5 बल्लेबाज
खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट 4 6
अनमोलप्रीत सिंह 1 1 133 133.00 260.78 10 12
अभिषेक शर्मा 1 1 77 77.00 296.15 6 7
रमनदीप सिंह 1 1 69 172.50 9 1
नमन धीर 1 1 47 47.00 213.64 1 5
सहज धवन 1 1 45 45.00 250.00 7 2
शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 के टॉप 5 गेंदबाज
खिलाड़ी मैच ओवर गेंदें विकेट औसत रन 4 विकेट 5 विकेट
तेजप्रीत सिंह 1 4.0 24 3 12.67 38 0 0
तन्मय धरणी 1 2.0 12 2 10.00 20 0 0
हरप्रीत बराड़ 1 4.0 24 2 23.00 46 0 0
आकाश पांडे 1 4.0 24 2 24.50 49 0 0
नमन धीर 1 1.0 6 1 7.00 7 0 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here