28 महीने बाद टेस्ट टीम में लौटे मोहम्मद शमी, आकाशदीप को भी पहली बार मिला मौका

0

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में मौका नहीं मिलने और ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए घोषित वनडे टीम से बाहर रहने के बाद उनके करियर को लेकर सवाल उठने लगे थे। हालांकि, अब शमी एक बार फिर से मैदान पर वापसी को तैयार हैं। 35 वर्षीय इस अनुभवी गेंदबाज ने भले ही पिछले 28 महीनों से कोई टेस्ट मैच नहीं खेला हो, लेकिन अब उनकी रेड बॉल क्रिकेट में वापसी हो रही है। शमी को रणजी ट्रॉफी 2025 के लिए बंगाल की 17 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है, जिससे उनके घरेलू क्रिकेट में सक्रिय होने की पुष्टि हुई है।

उनके साथ आकाशदीप को भी मौका मिला है। जबकि इस टीम की कप्तानी सौंपी गई है अभिमन्यु ईश्वरन को जो लंबे समय से टीम इंडिया के लिए डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं। वह इंग्लैंड दौरे पर भारतीय स्क्वाड का हिस्सा थे, मगर वेस्टइंडीज सीरीज के लिए उन्हें नहीं चुना गया। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को उपकप्तान बनाया गया है। शमी और आकाशदीप के आने से बंगाल का स्क्वाड काफी मजबूत नजर आ रहा है। गौरतलब है कि शमी ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच जून 2023 में खेला था। हाल ही में दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में भी वह नजर आए थे।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कैसा रहा है मोहम्मद शमी का प्रदर्शन?

मोहम्मद शमी ने भारत के लिए अब तक 64 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 229 विकेट हासिल किए हैं। अगर उनके ओवरऑल फर्स्ट क्लास (रेड बॉल) क्रिकेट करियर की बात करें, तो शमी ने 90 मैचों में कुल 340 विकेट झटके हैं। उन्होंने आखिरी बार जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इसके बाद से उन्हें टेस्ट टीम में मौका नहीं मिला। हालांकि अब वह एक बार फिर घरेलू क्रिकेट में सक्रिय हो रहे हैं और 15 अक्टूबर से शुरू हो रही रणजी ट्रॉफी में बंगाल की ओर से खेलते नजर आएंगे। बंगाल का पहला मुकाबला उत्तराखंड से होगा, जबकि 25 अक्टूबर को टीम अपना दूसरा मैच गुजरात के खिलाफ खेलेगी।

बंगाल का पूरा रणजी स्क्वाड

अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), अभिषेक पोरेल (उपकप्तान), सुदीप कुमार घरामी, अनुस्तुप मजूमदार, सौरभ कुमार सिंह, सुदीप चटर्जी, सुमंत गुप्ता, विशाल भाटी, सूरज सिंधू जायसवाल, शाकिर हबीब गांधी, मोहम्मद शमी, आकाश दीप, इशान पोरेल, काजी जुनैद सैफी, राहुल प्रसाद, सुमित मोहंता और विकास सिंह।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here