एमएस धोनी का 523 रन वाला रिकॉर्ड टूटा, गिल ने मारी बाजी

0

नई दिल्ली : गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को आईपीएल 2026 के फाइनल में पहुंचा दिया। दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में गुजरात ने राजस्थान को 7 विकेट से हराया, जिसमें गिल जीत के सबसे बड़े हीरो साबित हुए। उन्होंने बेहतरीन शतक लगाते हुए 104 रन बनाए और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। इस दमदार पारी के साथ गिल ने आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार का खास रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया।

शुभमन गिल ने रजत को छोड़ा पीछे

गिल ने गुजरात के खिलाफ अपना शतक 47 गेंदों पर पूरा किया और वो आईपीएल प्लेऑफ में राजस्थान के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बने। यही नहीं गिल अब बतौर कप्तान आईपीएल प्लेऑफ में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी भी बन गए साथ ही वो आईपीएल प्लेऑफ में शतक लगाने वाले पहले कप्तान भी बने। गिल ने रजत पाटीदार का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने आईपीएल प्लेऑफ में अब तक की सबसे बड़ी पारी साल 2026 में गुजरात के खिलाफ ही क्वालिफायर 1 में नाबाद 93 रन की पारी खेली थी।

IPL Playoffs में कप्तान द्वारा बनाया गया सबसे ज्यादा स्कोर

104 रन – शुभमन गिल v RR (2026 Q2)
93* रन – रजत पाटीदार v GT (2026 Q1)
87* रन – श्रेयस अय्यर v MI (2025 Q2)
85 रन – एडम गिलक्रिस्ट v DD (2009 Semis)
79 रन – केएल राहुल v RCB (2022 Eliminator)
69 रन – डेविड वॉर्नर v RCB (2016 Final)
68 रन – रोहित शर्मा v DC (2020 Final)

शुभमन गिल ने पीछे छोड़े एमएस धोनी

गिल अपनी शतकीय पारी के बाद आईपीएल प्लेऑफ में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए। गिल ने आईपीएल प्लेऑफ में अब तक खेले 13 पारियों में कुल 581 रन बनाए हैं जबकि एमएस धोनी ने 23 परियों में कुल 523 रन बनाए थे। गिल अब धोनी से आगे निकल गए। इस लिस्ट में सुरेश रैना अब भी 24 पारियों में 714 रन के साथ पहले स्थान पर हैं।

IPL Playoffs में सबसे ज्यादा रन

714 रन: सुरेश रैना (24 पारियां)
581 रन: शुभमन गिल (13 पारियां)
523 रन: एमएस धोनी (23 पारियां)
439 रन: विराट कोहली (18 पारियां)
406 रन: सूर्यकुमार (12 पारियां)
405 रन: रोहित शर्मा (24 पारियां)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here