हार के बाद भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी, IPL 2026 में राजस्थान के टॉप-3 बल्लेबाज और गेंदबाज

0

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में गुजरात ने राजस्थान को 7 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंचने का उसका सपना तोड़ दिया। मैच खत्म होते ही राजस्थान की टीम के सबसे युवा 15 वर्षीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी डग आउट में भावुक होकर रोते हुए नजर आए। उस समय टीम के मैनेजर ने उन्हें संभाला और काफी देर तक समझाने के बाद उन्होंने खुद को शांत किया। भले ही राजस्थान फाइनल में जगह नहीं बना पाई, लेकिन वैभव ने पूरे टूर्नामेंट में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया और टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाकर अहम योगदान दिया।

राजस्थान के लिए सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज साबित हुए वैभव

वैभव ने इस सीजन में अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने में सफलता हासिल की। उन्होंने इस सीजन में खेले 16 मैचों में 776 रन एक शतक और 5 अर्धशतक की मदद से बनाए। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ध्रुव जुरेल रहे जिन्होंने 16 मैचों में 515 रन बनाए और इस दौरान उनके बल्ले से 6 अर्धशतक निकले और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 81 रन रहा जबकि वैभव का बेस्ट स्कोर 103 रन रहा। इस सीजन में आरआर के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर ओपनर यशस्वी जायसवाल रहे जिन्होंने 16 मैचों में 427 रन 3 अर्धशतक की मदद से बनाए और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 77 रन रहा।

राजस्थान के टॉप-3 बैटर

वैभव सूर्यवंशी- 776 रन
ध्रुव जुरेल- 515 रन
यशस्वी जायसवाल- 427 रन

राजस्थान के लिए मैच विनर साबित हुए जोफ्रा आर्चर

इस सीजन में राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए। उन्होंने 16 मैचों में 25 विकेट चटकाए और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 17 रन देकर 3 विकेट रहा। इस सूची में दूसरे स्थान पर ब्रिजेश शर्मा रहे, जिन्होंने 13 मैचों में 14 विकेट लिए और उनका बेस्ट प्रदर्शन 18 रन देकर 2 विकेट रहा। वहीं तीसरे नंबर पर नांद्र बर्गर रहे, जिन्होंने 13 मैचों में 14 विकेट हासिल किए और 21 रन देकर 2 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। इकॉनॉमी रेट के मामले में ब्रिजेश शर्मा, बर्गर से आगे रहे, जिसकी वजह से वे सूची में दूसरे स्थान पर रहे।

राजस्थान के टॉप-3 बॉलर

जोफ्रा आर्चर- 25 विकेट
ब्रिजेश शर्मा- 14 विकेट
नांद्रे बर्गर- 14 विकेट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here